पहलगाम आतंकी हमले पर ये क्या बोल गए सनी देओल? पाकिस्तानी एक्टर को सपोर्ट करने पर लोगों ने किया ऐसा हाल
Sunny Deol: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में गत 22 अप्रैल 2025 (मंगलवार) को एक ऐसी घटना घटी जिसने देश के लोगों का दिल दहला दिया है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले से दहला देश
इस आतंकी हमले के बाद से बॉलीवुड सेलेब्स लगातार सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। पहलगाम में हुए हमले ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। अक्षय कुमार से लेकर संजय दत्त, अनुपम खेर, कंगना रनौत, रवीना टंडन जैसे कलाकार इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

सनी देओल ने आतंकी हमले पर दिया ऐसा बयान
-इसी बीच सनी देओल ने भी सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है। हालांकि सनी देओल अपने इस पोस्ट के चलते ट्रोल हो गए हैं। दरअसल सनी देओल ने कुछ समय पहले ही पाकिस्तान के फेमस एक्टर फवाद खान के कमबैक का सपोर्ट किया था। इस वजह से लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।
-सनी देओल ने अपने एक्स अकाउंट पर पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक तरफ अपना गुस्सा जाहिर किया है और दूसरी तरफ कहा है कि वो पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। लेकिन फिर भी लोग कमेंट्स करके उन्हें ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
सनी देओल ने अपने पोस्ट में लिखी ऐसी बात
सनी देओल ने एक्स अकाउंट पर लिखा है- इस समय दुनिया की सोच सिर्फ आतंकवाद को खत्म करने की होनी चाहिए क्योंकि इसका शिकार सिर्फ मासूम लोग ही होते हैं। इंसान को अपने अंदर झांकने की जरूरत है। इस दुख की घड़ी में मैं पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा हूं।
सनी देओल को क्यों किया जा रहा है ट्रोल
-पहलगाम पर हुए आतंकी हमले की निदा करने के बाद भी सनी देओल को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोग उनकी पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- तू तो बोल रहा है पाकिस्तानी कलाकारों को काम देने के लिए।
-वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- तुम पाकिस्तान के कलाकारों को रोकना नहीं चाहते क्योंकि तुम्हारे लिए तो सीमाओं से परे सिनेमा होता है। तुम जैसों की इसी सोच ने ये हाल किया है। मूवी में हैंडपंप उखाड़ोगे-वेसे भाईचारा निभाओगे। सारी जिम्मेदारी सेना-सरकार की है, तुम फिल्म बनाओ उनके साथ।
सनी देओल ने पाकिस्तानी स्टार्स को लेकर कही थी ऐसी बात
--आपको बता दें कि सनी देओल ने फिल्म जाट के प्रमोशन के दौरान पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के कमबैक को लेकर बयान दिया था। इस पर उन्होंने कहा था- देखिए, मैं इसके राजनीतिक पहलू में नहीं जाना चाहता, क्योंकि यहीं से चीजें गड़बड़ होने लगती हैं।
सनी देओल ने आगे कहा था- हम एक्टर्स हैं, हम दुनियाभर के दर्शकों के लिए काम करते हैं। लोग देख रहे हों या नहीं, हम सबके लिए परफॉर्म करते हैं। तो, ऐसी कोई बात नहीं है। दुनिया जिस तरह की है, हमें वैश्विक बने रहना चाहिए और अधिक देशों का स्वागत करना चाहिए। ऐसा ही होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications