इन हसीनाओं के साथ जुड़ चुका हैं सनी देओल का नाम, सालों तक छिपाई शादी की बात

मुंबई,19 अक्टूबर: अपनी दमदार आवाज में डायलॉग और एंग्री लुक से बॉलीवुड के 'ढाई किलो का हाथ' वाले एक्टर सनी देओल 90 के दशक में सबसे हैंडसम अभिनेताओं में से एक थे। सनी देओल आज अपना 65वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सनी के शाई नेचर के साथ-साथ उनका एंग्री मैन अवतार ने लाखों लोगों को उनका दिवाना बना दिया। सनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी ने भी काफी सुर्खियों में बने रहे। आज उनके जन्मदिन पर जानिए उनकी लव लाइफ ने बारे में जिसने अपने वक्त में जमकर सुर्खियां बटोरी थी।

सनी के साथ इन चार एक्ट्रेस का जुड़ा नाम

सनी के साथ इन चार एक्ट्रेस का जुड़ा नाम

सनी देओल की दमदार एक्टिंग के साथ-साथ उनकी लव लाइफ ने भी लोगों का खूब ध्यान खींचा। सनी देओल का नाम पहले भी कई एक्ट्रेसेस से जोड़ा जा चुका है। भले ही उन्होंने अपनी पहली रिलीज के एक साल के भीतर पूजा देओल से शादी कर ली, लेकिन उनके कथित अफेयर्स ने उन्हें खबरों में बनाए रखा। खास तौर से चार अभिनेत्रियों के साथ गदर अभिनेता के कथित लव लाइफ को कवर किया जा सकता हैं।

पहला नाम डिंपल कपाड़िया

पहला नाम डिंपल कपाड़िया

पहला नाम है डिंपल कपाड़िया का। सनी देओल और डिंपल कपाड़िया कई फिल्मों में दिखाई दिए और यह अफवाह है कि यह जोड़ी एक-दूसरे के प्यार में थी। इतना कि उनका अफेयर कथित तौर पर लगभग 11 साल तक चला। डिंपल कपाड़िया राजेश खन्ना से अलग हो गई थीं, हालांकि रिपोर्ट्स बताती हैं कि सनी देओल अपनी पत्नी से अलग होने के लिए तैयार नहीं थे और इसलिए उन्होंने अलग होने का फैसला किया।

अमृता सिंह का भी सनी देओल जुड़ा नाम

अमृता सिंह का भी सनी देओल जुड़ा नाम

इस लिस्ट में दूसरा नाम अमृता सिंह का है। दोनों सितारों ने फिल्म बेताब और सनी में साथ काम किया था। दोनों फिल्म रिलीज हुई और तभी उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया। हालांकि उनका अफेयर और शादी अमृता के माता-पिता को कबूल नहीं थी और इसलिए उन्हें कथित तौर पर अलग होना पड़ा।

मीनाक्षी शेषाद्री के साथ भी सनी की नजदीकियां

मीनाक्षी शेषाद्री के साथ भी सनी की नजदीकियां

इस लिस्ट में अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री का नाम भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 1987 में आई फिल्म डकैत की शूटिंग के दौरान मीनाक्षी शेषाद्री और सनी देओल के बीच रिलेशन की अफवाहों ने जमकर सुर्खियां बटोरीं थी। वे एक हिट जोड़ी थी, क्योंकि वे एक साथ कई फिल्मों में दिखाई दिए। हालांकि कहा जाता है कि उनका ये रिश्ता जल्द ही खत्म हो गया था।

रवीना टंडन का नाम भी शामिल

रवीना टंडन का नाम भी शामिल

डेलीहंट की रिपोर्ट के मुताबिक इस लिस्ट में रवीना टंडन का नाम भी शामिल हैं। बताया जाता है कि किसी वक्त में सनी देओल और रवीना के बीच भी कुछ पक रहा था। कहा जा रहा था कि जिद्दी और क्षत्रिय के सेट पर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। ये वो वक्त था जब रवीना और अक्षय कुमार के विवादित अफेयर की खूब चर्चा हो रही थी। हालांकि फिर दोनों ने आपस में दूरियां बना ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+