'Pakistan हमारी मौसी है, हम उससे जुड़े हैं', सरेआम ये क्या बोल गए Sunny Deol? 26 सेकेंड के वीडियो ने काटा बवाल

Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। फिल्म को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट देखी जा रही है। लोग बड़ी ही बेसब्री से सनी देओल की इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि ये फिल्म आगामी 14 अगस्त 2026 यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स को भी फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में सनी देओल के बयान से मचा हंगामा
हालांकि फिल्म 'बंटवारा 1947' के रिलीज से ठीक पहले मूवी के लीड हीरो सनी देओल विवादों में घिर गए हैं। दरअसल सनी देओल ने फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान अपने पिता और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की उस बात को दोहराया, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को भारत की 'मौसी' बताया था। इस बात के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया है। आपको बता दें कि सनी देओल ने पटना में फिल्म के प्रमोशन के दौरान ये टिप्पणी की है, जिस पर लोग जमकर रिएक्शन्स दे रहे हैं।

Sunny Deol

'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान सनी देओल ने क्या कहा?

आपको बता दें कि 'बंटवारा 1947' मूवी का बैकग्राउंड पाकिस्तान से जुड़ा है, इसलिए जब एक रिपोर्टर ने सनी देओल से पूछा कि वह पड़ोसी देश को किस नज़रिए से देखते हैं, तो एक्टर ने जवाब दिया- पहले दोनों देश एक ही थे। जैसा कि मेरे पिता दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र कहा करते थे कि भारत 'मां' है और पाकिस्तान भारत से ही निकला है, इसलिए वह 'मौसी' बन गई है। हम सब एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

सनी देओल हो रहे ट्रोल, लोगों ने लगाई क्लास

-सनी देओल के पाकिस्तान को 'मौसी' कहने वाली बात से कई लोग नाराज हो गए हैं। लोगों को सनी देओल की ये बात रास नहीं आई है और सोशल मीडिया पर एक्टर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोग सनी देओल के इस वायरल वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

-एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- अगर मौके का फायदा उठाना एक कला है, तो सनी देओल इसके कलाकार हैं। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- गदर से गद्दार क्यों। तारा सिंह अब सकीना के साथ पाकिस्तान में रहेंगे क्या। एक शख्स ने लिखा है- कितना शेमफुल स्टेटमेंट है।

क्या है फिल्म 'बंटवारा 1947'की कहानी?

-'बंटवारा 1947' मूवी भारत के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है और देश के सबसे उथल-पुथल भरे दौर में हिंसा, विस्थापन और दुख के बीच एक परिवार के संघर्ष को दिखाती है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह अहम रोल निभा रहे हैं।

-फिल्म की रिलीज से पहले हाल ही में सनी देओल और उनके बेटे करण देओल बिहार में तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब माथा टेकने पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी हैं और इसे आमिर खान प्रोडक्शंस ने बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+