पिता धर्मेंद्र को मुखाग्नि देने के बाद ऐसी हो गई थी सनी देओल की हालत, अंतिम क्रिया के बाद क्या हुआ एक्टर को?
Sunny Deol On Dharmendra Funeral: इंडियन सिनेमा के आइकॉन धर्मेंद्र ने गत 24 नवंबर 2025 (सोमवार) सुबह मुंबई के जुहू इलाके में अपने घर पर अतिम सांस ली। वह 89 साल के थे। वहीं 8 दिसंबर 2025 को अपने 90वें जन्मदिन से कुछ हफ्ते पहले ही उनकी मौत ने लोगों को शॉक्ड कर दिया।
सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट में किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद गत 31 अक्टूबर 2025 को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालांकि बाद में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर वापस ले आया गया था।

24 नवंबर 2025 को हुई धर्मेंद्र की मौत
इसके बाद गत 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र की मौत की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। धर्मेंद्र को आखिरी विदाई देने के लिए कई फिल्मी हस्तियां इकट्ठा हुई थीं। एक्टर की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी, उनके को-स्टार अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान, संजय दत्त और कई दूसरे लोग कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में अंतिम संस्कार में दिखाई दिए थे।
राजनीतिक दलों ने दी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि
सभी राजनीतिक दलों से भी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उन कई नेताओं में शामिल थे जिन्होंने भारतीय सिनेमा में महान अभिनेता धर्मेंद्र की शानदार मौजूदगी को याद करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
हिंदू रीति-रिवाज से हुई धर्मेंद्र की अंतिम क्रिया
आपको बता दें कि हिंदू रीति-रिवाज से ही धर्मेंद्र की अंतिम क्रिया संपन्न हुई थी। हालांकि कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि धर्मेंद्र ने अपनी लेडी लव हेमा मालिनी से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म कबूल किया था। ऐसे में उनके अंतिम संस्कार की विधियों को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे।
सनी देओल ने दी पिता धर्मेंद्र को मुखाग्नि
-हालांकि धर्मेंद्र ने एक पुराने इंटरव्यू में खुद कहा था कि भले ही उन्होंने शादी के लिए धर्म बदला हो लेकिन वह दिल से हिंदू ही हैं और उसी धर्म को फॉलो करते हैं। ऐसे में धर्मेंद्र के बड़े बेटे बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने अपने पापा का अंतिम संस्कार, उन्हें मुखाग्नि दी। पिता को मुखाग्नि देने के बाद सनी देओल काफी टूटे हुए नजर आए। उनके चेहरे पर दुख भरे भाव साफ नजर आ रहे थे।
-वहीं धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल भी श्मशान घाट से घर लौटते वक्त काफी इमोशनल दिखाई दिए। उनकी आंखों में आंसू साफ नजर आ रहे थे। वहीं सनी देओल के दोनों बेटे अपने पापा को संभालते दिखाई दिए थे।
किस बीमारी से जूझ रहे थे धर्मेंद्र?
-89 वर्षीय धर्मेंद्र को उम्र से जुड़ी कई समस्याएं थीं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी,फेफड़ों की क्षमता कम होना, हार्ट की मजबूती में कमी और ऑक्सीजन लेवल गिरते ही सांस फूलना जैसी समस्याएं हो रही थीं। ये समस्याएं पिछले कुछ समय से बार-बार सामने आ रही थीं।
-अपने आखिरी 24 दिनों में धर्मेंद्र अपने पूरे परिवार के साथ रहे। दूसरी पत्नी हेमा मालिनी, पहली पत्नी प्रकाश कौर, बेटे सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल, अहाना देओल और सभी बच्चे उनके साथ परछाई की तरह मौजूद रहे थे। धर्मेंद्र के जाने से भारतीय सिनेमा का एक युग खत्म हो गया है। फैंस के दिलों में "ही-मैन" की यादें हमेशा जिंदा रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications