क्या सनी देओल ने सौतेली मां हेमा मालिनी को धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में नहीं आने दिया? प्रकाश कौर भी शामिल?
Dharmendra Prayer Meet: 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह चुके धर्मेंद्र अपनी दिलकश पर्सनैलिटी, सादगी और खुशमिजाज स्वभाव के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उनकी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा अक्सर चर्चाओं में रहा जो कि हेमा मालिनी के साथ उनकी प्रेम कहानी से जुड़ा हुआ है।
धर्मेंद्र और प्रकाश कौर का रिश्ता
हालांकि धर्मेंद्र और प्रकाश कौर का रिश्ता हमेशा पर्दे के पीछे छिपा रहा। बहुत कम लोग जानते हैं कि धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर ने अपनी लगभग 70 साल की शादीशुदा जिंदगी में हमेशा अपने पति का साथ निभाया है।

देओल परिवार ने आयोजित की थी धर्मेंद्र की प्रेयर मीट
-वहीं गत 27 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर भावुक होतीं नजर आई हैं जबिक दूसरी पत्नी हेमा मालिनी इस शोक सभा में नहीं थीं। बताया जाता है कि प्रकाश कौर और हेमा मालिनी के बीच कभी अच्छा रिश्ता नहीं रहा। दोनों एक दूसरे को पसंद नहीं करती हैं।
-आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र के दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने पिता के लिए एक प्रेयर मीट का आयोजन किया था। इस प्रार्थना सभा में परिवार के सदस्यों के अलावा एक्टर के करीबी दोस्त और इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार पहुंचे थे।
प्रेयर मीट में नजर नहीं आईं हेमा मालिनी और बेटियां
-हालांकि इस प्रेयर मीट में धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां दिखाई नहीं दीं। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि सनी देओल और उनकी मां प्रकाश कौर नहीं चाहते थे कि हेमा मालिनी और उनकी बेटियां इस शोक सभा को अटेंड करें।
-आपको बता दें कि धर्मेंद्र की पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी और शादीशुदा होने के बावजूद उन्होंने धर्म बदलकर इंडस्ट्री की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से शादी की थी। उस समय धर्मेंद्र न सिर्फ पहले से शादीशुदा थे बल्कि 4 बच्चों के पिता भी थे।
पिता धर्मेंद्र की दूसरी शादी के खिलाफ थे सनी देओल
कहा जाता है कि धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर और उनके बड़े बेटे सनी देओल इस दूसरी शादी के सख्त खिलाफ थे। दोनों ने लंबे समय तक इस बात से खफा होकर धर्मेंद्र से कोई संबंध नहीं रखा था। हालांकि बाद में उन्होंने धर्मेंद्र को मान लिया था लेकिन देओल परिवार कभी भी हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियों को दिल में जगह नहीं दे पाया।
धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की शादी
-जानकारी के अनुसार 1954 में महज 19 साल की उम्र में धर्मेंद्र की शादी प्रकाश कौर से हुई थी। ये एक अरेंज मैरिज थी और उस समय धर्मेंद्र फिल्मों में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। शादी के बाद दोनों चार बच्चों, सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता और अजीता, के माता-पिता बने।
-जीवन आगे बढ़ा, परिवार बड़ा हुआ लेकिन इसी बीच धर्मेंद्र की मुलाकात हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से हुई और उन्हें उनसे प्यार हो गया। इसके बाद उन्होंने प्रकाश कौर को तलाक दिए बिना हेमा मालिनी से शादी कर ली।
सनी देओल और दूसरी शादी का विवाद
धर्मेंद्र की दूसरी शादी को लेकर कई कहानियां और अफवाहें सामने आई थीं। माना जाता है कि जब धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी की तब सनी देओल लगभग 24 साल के थे और उन्हें पिता का ये फैसला बिल्कुल पसंद नहीं आया था। कुछ रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया गया कि सनी देओल अपने पिता के इस कदम से इतने आहत हुए थे कि उन्होंने गुस्से में हेमा मालिनी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी।
प्रकाश कौर ने अफवाहों को बताया था झूठ
-स्टारडस्ट को दिए एक पुराने इंटरव्यू में धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर ने इन सारी अफवाहों को पूरी तरह से गलत कहा था। उन्होंने साफ कहा था कि उनके बेटे कभी किसी को चोट पहुंचाने जैसा कदम नहीं उठा सकते। प्रकाश कौर ने कहा था-ये बिल्कुल सच नहीं है। हर बच्चा चाहता है कि उसके पिता उसकी मां से सबसे ज्यादा प्यार करें लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वह किसी और से ईर्ष्या में हमला कर दे।
-प्रकाश कौर ने आगे कहा था-मैंने अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दिए हैं। वह किसी को दुख पहुंचाने की सोच भी नहीं सकते। उनके इस बयान ने उन तमाम चर्चाओं पर विराम लगा दिया था जिनमें सनी देओल को कोप से भरा बेटा दिखाया जाता था।
धर्मेंद्र के लिए प्रकाश कौर की ढाल
-उसी इंटरव्यू में प्रकाश कौर ने आगे कहा था कि धर्मेंद्र को वुमनाइजर कहना गलत है क्योंकि उन्होंने हमेशा अपनी दोनों फैमिलीज की जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने इंडस्ट्री पर तंज कसते हुए कहा था कि फिल्म जगत में आधे लोग एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन में रहते हैं या दूसरी शादी कर लेते हैं तो सिर्फ उनके पति को ही क्यों कटघरे में खड़ा किया जाता है?
-प्रकाश कौर ने खुद की तुलना हेमा मालिनी से करते हुए ये भी कहा कि हेमा मालिनी जितनी खूबसूरत महिला को पसंद करना कोई हैरानी वाली बात नहीं है। उन पर कोई भी फिदा हो सकता है।
प्रकाश कौर और हेमा मालिनी का रिश्ता
-ऐसे में हेमा मालिनी के देओल परिवार के प्रयेर मीट में न पहुंचने पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। लोगों का मानना है कि सीन देओल ने खुद ही हेमा मालिनी को इस कार्यक्रम में शामिल होने से मना कर दिया होगा। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि हेमा मालिनी खुद ही देओल परिवार से मिलने से कतरा रही होंगी।
-आपको बता दें कि हेमा मालिनी और प्रकाश कौर कभी एक दूसरे से नहीं मिलते हैं। धर्मेंद्र ने दूसरी शादी करने के बाद कभी भी हेमा मालिनी को देओल परिवार में ले जाने की गलती नहीं की थी। हेमा मालिनी अपनी दोनों बेटियों को लेकर अलग घर में रहती थीं। वहीं हेमा मालिनी ने पति धर्मेंद्र के लिए अलग प्रार्थना सभा का भा आयोजन किया था।












Click it and Unblock the Notifications