सनी देओल की 'गदर 2' देखने ट्रैक्टर पर बैठकर थिएटर पहुंचे फैंस, लगाए 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे, VIDEO VIRAL
Sunny Deol Gadar 2: 22 साल बाद एक बार फिर तारा सिंह बनकर सनी देओल ने थिएटर में गदर मचा दिया। फिल्म गदर 2 को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले दिन फिल्म ने 40 करोड़ का कलेक्शन किया था। लेकिन अब फिल्म ने तीसरे दिन 135 करोड़ का कलेक्शन कर शाहरुख खान की पठान का रिकॉर्ड तोड़ डाला।
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 को लेकर शहर से लेकर गांव तक लोगों में काफी क्रेज देखा जा रहा है। फैंस में इतना ज्यादा जोश है कि फिल्म देखने के लिए वह बड़े बड़े ट्रैक्टर और ट्रक लेकर सिनेमाघरों तक पहुंचे। जिसकी वजह से थिएटर के बाद लोगों का जमावड़ा लग गया। जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो राजस्थान के झालावाड़ का है।

इन क्रेजी फैंस का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, ट्रैक्टर में सवार होकर फैंस हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए नजर आए। सनी देओल के लिए फैंस में ऐसा जोश साल 2001 में देखने को मिला था जब उनकी फिल्म गदर रिलीज हुई थी। यहां देखें वीडियो
बता दें कि, सनी देओल की फिल्म गदर 2 देखने के लिए बड़ी तादात में लोग थिएटर जा रहे हैं। लोगों ने 22 साल बाद भी उनकी फिल्म का उसी तरह गर्मजोशी से स्वागत किया। सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म देखने की अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। फिल्म को इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की खबर से सनी देओल बेहद खुश हो गए। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर फैंस का धन्यवाद किया।
फिल्म गदर में जहां तारा सिंह बनकर सनी देओल पाकिस्तान जाते हैं अपनी पत्नी सकीना को बचाने। वहीं 22 साल बाद फिल्म गदर 2 में वह अपने बेटे चरणजीत यानि उत्कर्ष शर्मा को बचाने के लिए जाते हैं। फिलहाल इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications