बंगले की नीलामी और 56 करोड़ के कर्ज पर Sunny Deol ने तोड़ी चुप्पी, बोले-'लोग गलत मतलब निकालेंगे'
Sunny Deol House Auction: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों फिल्म 'गदर 2' को लेकर चर्चा में हैं। जहां एक तरफ एक्टर अपनी फिल्म की सक्सेस को एंजॉय कर रहे थे तो उस बीच खबर आती है कि, बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक्टर को जुहू वाले बंगले की नीलामी के लिए नोटिस भेजा था। हालांकि 24 घंटे में इस नोटिस को वापस ले लिया गया। अब इन सब पर खुद सनी देओल ने चुप्पी तोड़ी है।
बंगले की नीलामी पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी
सनी देओल ने बंगले की नीलामी पर अब अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने 'न्यूज18' को दिए इंटरव्यू में कहा कि, 'हम इस मुद्दे को सुलझाने की प्रक्रिया में हैं और समस्या का समाधान हो जाएगा। हम इस पर आगे कोई अटकलें न लगाने का अनुरोध करते हैं। मैं अभी अगर कुछ भी बोलूंगा तो लोग गलत मतलब निकालेंगे।'

अक्षय कुमार ने बढ़ाया मदद का हाथ?
एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि, ओएमजी 2 एक्टर अक्षय कुमार ने सनी देओल की मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाया था। बैंक से नोटिस आने के बाद उन्होंने सनी देओल की मदद करने का फैसला किया था। हालांकि अक्षय के स्पोक्सपर्सन ने इन खबरों को अफवाह बताया और कहा कि, 'ये सभी दावे बिल्कुल ही बेबुनियाद हैं।'
24 घंटे में लिया नोटिस वापस
बता दें कि रविवार को विज्ञापन निकालने के बाद 24 घंटे में ही बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस नोटिस को वापस ले लिया था। जिसमें कहा गया कि तकनीकी इश्यू की वजह से इसे वापस लिया गया। जिसके बाद सनी देओल और उनके फैंस को राहत की सांस मिली। नोटिफिकेशन के मुताबिक, सनी देओल का यह घर जुहू के गांधी ग्राम रोड पर है। इसके गारंटर सनी के पिता धर्मेंद्र हैं।
गदर 2 कर रही रिकॉर्डतोड़ कमाई
हाल ही में सनी देओल की फिल्म गदर 2 रिलीज हुई। फिल्म हर रोज रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। इन 10 दिनों में गदर 2 ने 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अब जल्द ही ये 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि, गदर में सनी देओल के अलावा अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications