Sunny Deol: सनी देओल की 5 ऐसी फिल्में जिसे देखते हुए स्क्रीन से आंखें नहीं हटेंगी, एक बार जरूर देखें
Sunny Deol: बॉलीवुड के दमदार एक्टरों में से एक सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हाल ही में इंटरनेट पर उनकी एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही थी जिसे देख सभी लोग हैरान हो गए थे।
बिना दाढ़ी-मूछ के नजर आए सनी देओल
वायरल हो रही फोटो में सनी देओल बिना दाढ़ी-मूछ के नजर आ रहे थे। उन्होंने क्लीन शेव्ड करवा रखा था, जिसे देख उनके फैंस भौचक्के हो गए थे। दरअसल सनी देओल अपाम माचो लुक बरकरार रखने के लिए हमेशा से दाढ़ी-मूछ में नजर आते हैं।

'रामायण' में सनी देओल बनेंगे हनुमान
आपको बता दें कि सनी देओल ने क्लीन शेव्ड लुक अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' के लिए लिया है। फिल्म 'रामायण' में सनी देओल हनुमान जी का किरदार निभाते नजर आएंगे। ऐसे में मेकर्स की तरफ से सनी देओल को बिना दाढ़ी-मूछ के रहने के लिए कहा गया है ताकि आसानी से हनुमान जी का लुक उनको दिया जा सके।
सनी देओल की एक्शन मूवीज
आपको बता दें कि सनी देओल को आखिरी बार फिल्म 'जाट' में देखा गया था जिसने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं अब सनी देओल फिल्म 'रामायण' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। सनी देओन ने अपने फिल्मी करियर में ज्यादातर एक्शन मूवीज में ही काम किया है। ऐसे में अगर आपने उनकी ये 5 फिल्में अभी तक नहीं देखी है तो आज ही देख डालें।
एक बार जरूर देखें सनी देओल की ये 5 फिल्में
घायल
सनी देओल की फिल्म 'घायल' साल 1990 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म सनी देओल के करियर की एक महत्वपूर्ण फिल्म है। इसमें उनके साथ मीनाक्षी शेषाद्री, राज बब्बर, मौसमी चटर्जी और अमरीश पुरी भी नजर आए थे। ये फिल्म एक्शन से भरपूर है। इस फिल्म को आप घर बैठकर ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं।
गदर: एक प्रेम कथा
सनी देओल की फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' एक्शन के साथ साथ एक प्यारी सी प्रेम कहानी पर भी आधारित है। इस फिल्म में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की भी कहानी दिखाई गई है। ये फिल्म साल 2001 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सनी देओल ने तारा सिंह का एक मजबूत किरदार निभाया है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर उपलब्ध है।
बॉर्डर
सनी देओल की फिल्म ''बॉर्डर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म में सनी देओल ने एक सैनिक की भूमिका निभाई है। ये फिल्म साल 1997 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सनी देओल की इस फिल्म को देखकर आप इमोशनल हो जाएंगे। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
जीत
सनी देओल की फिल्म 'जीत' साल 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सनी देओल, करिश्मा कपूर और सलमान खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। इस फिल्म में एक लव ट्रायंगल कहानी देखने को मिलती है जिसमें सनी देओल का एक अलग रूप देखा जा सकता है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म प्लेक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
घातक
सनी देओल की फिल्म 'घातक' में एक बदला लेने की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म में सनी देओल ने दमदार एक्टिंग की है। ये फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी। निर्देशक राजकुमार संतोषी की इस एक्शन-ड्रामा फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में सनी देओल के साथ मीनाक्षी शेषाद्री, अमरीश पुरी और डैनी डेन्जोंगपा ने काम किया था। इस फिल्म को आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications