संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव ने लिया ये बड़ा फैसला, 30,000 करोड़ की कंपनी के विवाद के बीच ऐसे बदला गेम
Sunjay Kapur Wife Priya Sachdev: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून 2025 को निधन हो गया था। उनकी अचानक हुई मौत ने सभी को शॉक्ड कर दिया था।
30,000 करोड़ की कंपनी के मालिकाना हक को लेकर लड़ाई
वहीं संजय कपूर की मौत के एक महीने बाद ही 30,000 करोड़ की कंपनी के मालिकाना हक को लेकर लड़ाई शूरू हो गई है। खबर है कि संजय कपूर के निधन के एक महीने बाद ही परिवार के बीच करोड़ों की इस कंपनी पर अधिकार जमाने को लेकर एक बड़ा विवाद शुरू हो गया है।

प्रिया सचदेव कपूर ने लिया बड़ा फैसला
इसी बीच दिवंगत संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर ने एक बड़ा फैसला लिया है। उनके द्वारा उठाए गए इस कदम ने सभी का ध्यान खींचा है। प्रिया सचदेव का ये फैसला उनके नाम से जुड़ा हुआ है।
प्रिया सचदेव ने इंस्टाग्राम पर बदला अपना नाम
-संजय कपूर के निधन के एक महीने बाद ही प्रिया सचदेव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बड़ा बदलाव किया है। पहले जहां प्रोफाइल नेम में उनका नाम प्रिया सचदेव कपूर लिखा था, अब उन्होंने इसे प्रिया संजय कपूर कर दिया है।
-आपको बता दें कि उन्होंने सिर्फ नाम ही नहीं, बल्कि अपना बायो भी अपडेट किया है। नए बायो में उन्होंने लिखा है- मां, एंटरप्रेन्योर, इन्वेस्टर, सोना कॉमस्टार की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, ऑरियस इन्वेस्टमेंट की डायरेक्टर, @sunjaykapur के विजन को आगे बढ़ाते हुए।

कैसे हुआ संजय कपूर का निधन?
दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन इंग्लैंड में पोलो खेलते वक्त हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पोलो खेलते हुए संजय कपूर ने गलत से एक मधुमक्खी निगल ली थी जिसके चलते उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था और मैदान पर ही उनकी मौत हो गई थी। ये हादसा बेहद अप्रत्याशित और दुखद था।
संपत्ति विवाद में उतरीं संजय कपूर की मां रानी कपूर
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, संजय कपूर की मां रानी कपूर ने दावा किया है कि सोना कॉमस्टार में बहुमत की हिस्सेदारी उन्हीं के पास है और वो ही इसकी असली उत्तराधिकारी हैं। उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि कुछ लोग परिवार की विरासत को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने साफ किया कि उन्होंने कंपनी के प्रतिनिधि के रूप में किसी को अधिकृत नहीं किया है।
क्या रानी कपूर के बैंक खाते किए गए फ्रीज?
रानी कपूर ने ये भी दावा किया है कि उनके बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है, जिसकी वजह से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ये मामला अब कानूनी मोड़ ले सकता है क्योंकि इसमें परिवार के कई सदस्य शामिल हैं।
करिश्मा कपूर कर सकती हैं ऐसा डिमांड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा कपूर भी इस संपत्ति में अपने हिस्से की मांग कर सकती हैं। हालांकि, अभी तक उनकी ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन कहा जा रहा है कि करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों के लिए कंपनी में हिस्सेदारी मांग सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications