'डिलीवरी के बाद संजय कपूर ने मां से कहा था इसे थप्पड़ मारो', करिश्मा कपूर का छलका दर्द, कहा- 'मुझे कपड़े तक'
Karisma Kapoor and Sunjay Kapur: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की निधन की खबर सामने आने के बाद से वह एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं। लोग संजय कपूर और उनकी पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर की शादी और तलका को लेकर कई तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं।
संजय कपूर-करिश्मा कपूर का तलाक
आपको बता दें कि संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी भले ही काफी धूमधाम से हुई हो लेकिन उनके तलाक ने काफी हंगामा मचाया था। ये तलाक एकदाम आसान नहीं था। संजय और करिश्मा ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए थे।

सास रानी सुरिंदर कपूर पर लगाया था मारपीट का आरोप
जानकारी के अनुसार करिश्मा कपूर ने संजय कपूर और उनकी मां यानी अपनी सास रानी सुरिंदर कपूर पर घरेलू हिंसा और मारपीट का आरोप लगाया था। करिश्मा कपूर ने पुलिस में शिकायत की थी कि उनकी सास ने उनके साथ तब मारपीट की थी जब वह प्रेग्नेंट थीं।
करिश्मा ने कहा था- मुझे मेंटली परेशान करते थे
सिर्फ इतना ही नहीं कुछ रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया गया था कि करिश्मा कपूर ने कहा था कि उनकी सास और पति संजय ने उनसे ज्यादा से ज्यादा दहेज लाने के लिए कहा था। करिश्मा के अनुसार वह उनसे पैसे देने के लिए कहते थे। करिश्मा ने अपने पति और सास पर उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने का भी आरोप लगाया था।
करिश्मा की मां बबीता कपूर को रुलाया था
करिश्मा कपूर ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि संजय कपूर के पिता ने उनकी मां बबीता कपूर को खूब रुलाया था और खरी खोटी सुनाई थी। उसी दिन करिश्मा ने इस शादी को तोड़ने और संजय को तलाक देने का मन बना लिया था।
बच्चे की डिलीवरी के बाद संजय ने अपनी मां से कही थी ऐसी बात
करिश्मा कपूर ने अपने उस पुराने इंटरव्यू में कहा था कि बच्चे की डिलीवरी के बाद जब वह अपने सास के गिफ्ट किए हुए कपड़ों में फिट नहीं आ रही थीं तो उनके पति संजय ने अपनी मां से उन्हें थप्पड़ मारने के लिए कहा था। करिश्मा के अनुसार संजय ने अपनी मां से कहा- कपड़े नहीं पहन पा रही है तो आप इसे थप्पड़ क्यों नहीं मार रही हैं।
'करिश्मा को थप्पड़ मारती क्यों नहीं हो?'
करिश्मा कपूर का साफ कहना था कि संजय कपूर ने उनसे शादी सिर्फ ग्लैमर वर्ल्ड में शोहरत पाने के लिए की थी। करिश्मा के अनुसार संजय को ये साफ पता था कि वह उस समय की एक सुपरहिट एक्ट्रेस थीं, ऐसे में संजय भी उस ग्लैमर वर्ल्ड में अपने आप नजर आने लगेंगे। उनकी पब्लिसिटी होने लगेगी। उनका नाम पॉपुलर होगा।
क्या संजय कपूर का था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर?
करिश्मा कपूर ने संजय कपूर को लेकर कहा था कि वह कई बार रातभर बाहर रहते थे और सुबह घर आते थे। ऐसे में करिश्मा को शक था कि उनका कोई एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। इतना ही नहीं संजय को पार्टी का भी काफी शौक था और इसके चलते वह अक्सर घर से बाहर ही रहते थे।
संजय और करिश्मा की थी अरेंज मैरिज
वहीं करिश्मा कपूर के पिता और हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर रणधीर कपूर ने कहा था कि उनकी बेटी भले ही संजय कपूर को पहले से जानती हो लेकिन दोनों की लव मैरिज नहीं बल्कि अरेंज मैरिज ही थी। रणधीर कपूर ने बताया था कि दोनों के कुछ कॉमन फ्रेंड्स ने ही ये रिश्ता तय करवाया था। आखिरकार साल 2016 में करिश्मा और संजय कपूर का तलाक हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications