संजय कपूर की मौत से कुछ मिनट पहले का आखिरी वीडियो, मैदान में दिया गया CPR, देखें क्या हुआ था उनके साथ?
Sunjay Kapur Last Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून 2025 को इंग्लैंड में पोलो खेलते हुए निधन हो गया था। उनकी अचानक हुई मौत से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक शॉक्ड हो गए थे।
मधुमक्खी निगलने से हुई थी संजय कपूर की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 53 साल के संजय कपूर ग्राउंड में पोलो खेलते वक्त अचानक एक मधुमक्खी निगल गए थे। इसके बाद उन्हें शरीर में बेचैनी महसूस हुई थी और उन्होंने पोलो मैच बीच में ही रुकवा दिया था।

संजय कपूर का आखिरी रेस्क्यू वीडियो
संजय कपूर ने पोलो मैच के दौरान कहा था- मैंने कुछ निगल लिया है। फिर उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी और हार्ट अटैक आ गया था। अब संजय कपूर के निधन के 8 दिन बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसे संजय कपूर का आखिरी रेस्क्यू वीडियो बताया जा रहा है।
दोस्त अजित नांदल ने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को भारतीय हॉकी टीम के पूर्व प्लेयर और दिवंगत संजय कपूर के दोस्त अजित नांदल ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। दरअसल दोनों साथ में पोलो खेलते थे। अजित ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- संजय कपूर का आखिरी रेस्क्यू वीडियो। सज्जन जैसल और संजय टीम के बीच मैच हुआ था। सज्जन भी वहां थे।
संजय कपूर को CPR दिया जा रहा था
-वीडियो कथित तौर पर यूनाइटेड किंगडम (UK) का है, जिसमें एक व्यक्ति जमीन पर बेसुध पड़ा नजर आ रहा है। उस व्यक्ति का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन दोस्त अजीत ने बताया है कि वह संजय कपूर ही थे। जमीन पर बेसुध पड़े उस व्यक्ति को CPR दिया जा रहा था।
-हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की प्रामाणिकता का पता नहीं लगाया जा सका है लेकिन मैदान कुछ हद तक वैसा ही दिख रहा है, जैसा संजय कपूर की आखिरी तस्वीर में दिख रहा था।
संजय कपूर और सज्जन जैसल की टीम के बीच था पोलो मैच
संजय कपूर के दोस्त के पोस्ट के अनुसार, उस दिन मैच संजय कपूर की टीम और सज्जन जैसल की टीम के बीच हुआ था। आपको बता दें कि वनइंडिया हिंदी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है और न ही ये कन्फर्म करता है कि बेसुध पड़ा व्यक्ति संजय कपूर ही हैं। संजय कपूर की मौत के 7 दिन बाद दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार हुआ था।
बेटे कियान ने दी संजय कपूर को मुखाग्नि
-अंतिम संस्कार के लिए उनकी एक्स वाइफ करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों, बेटी समायरा और बेटे कियान के साथ दिल्ली पहुंची थीं। करिश्मा के साथ उनकी छोटी बहन करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान भी नजर आए थे।
-इस मौके पर करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चे काफी इमोशनल हो गए थे। जानकारी के अनुसार संजय कपूर के बेटे कियान ने ही अपने पिता के दाह संस्कार की सारी रस्में निभाईं और मुखाग्नि दी।
मौत के 7 दिन बाद हुआ संजय का अंतिम संस्कार
करिश्मा कपूर अपने पूर्व पति संजय कपूर के अंतिम संस्कार में न सिर्फ शामिल हुई थीं, बल्कि वह कई रस्में भी निभाती हुई नजर आई थीं। जानकारी के अनुसार संजय कपूर की मौत इंग्लैंड में हुई थी और वह अमेरिका के नागरिक थे। ऐसे में उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने में 7 दिन का समय लग गया। इसी कारण उनके अंतिम संस्कार में भी इतनी देरी हो गई थी।
22 जून को दिल्ली में है संजय की प्रेयर मीट
-संजय कपूर के परिवार ने जानकारी देते हुए बताया है कि आगामी 22 जून 2025 को दिल्ली के ताज पैलेस के दरबार हॉल में शाम 4 से 5 बजे तक के लिए प्रेयर मीट का आयोजन किया जाएगा।
-आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर प्रेयर मीट का जो कार्ड वायरल हो रहा है उसमें संजय कपूर की मां रानी सुरिंदर कपूर, पत्नी प्रिया सचदेव कपूर, सफीरा (बेटी), समायरा (बेटी), कियान (बेटा) और अजरियास (बेटा) का नाम शामिल है। कार्ड में एक्स वाइफ करिश्मा कपूर का नाम नहीं लिखा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications