संजय कपूर की मौत के 2 महीने बाद बेटी समायरा ने की ऐसी पार्टी, अनजान लड़के साथ ऐसी हालत में आई नजर
Sunjay Kapur Daughter Samaira: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत को 2 महीने हो चुके हैं। इसी बीच उनकी 30,000 करोड़ रुपए की कंपनी पर मालिकाना अधिकार पाने की लड़ाई ने एक बड़ा मोड़ ले लिया है।
संजय कपूर की मां रानी कपूर ने लगाया ऐसा आरोप
संजय कपूर की मां रानी कपूर ने आरोप लगाया है कि उनसे जबरन कुछ दस्तावेजों पर साइन कराए गए थे और कंपनी के मालिकाना अधिकार किसी और को सौंपने को लेकर उनको कोई जानाकरी नहीं दी गई।

किसे मिलेगा संजय कपूर की कंपनी संभालने का अधिकार?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिवंगत संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव और उनके बेटे अजारियस को कंपनी का अधिकार सौंपा जा सकता है। हालांकि इस लड़ाई के बीच बिजनेसमैन की एक्स पत्नी करिश्मा कपूर को उनक दोनों बच्चों के साथ दिल्ली में देखा गया था।
करिश्मा कपूर की बेटी समायरा ने की पार्टी
-फिलहाल करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर अपने पिता संजय कपूर के निधन के 2 महीने बाद मुंबई में पार्टी करती नजर आई हैं। समायरा का लेटेस्ट वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
-इस वीडियो में समायरा कपूर पहली बार मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर चमक दिखाई दे रही है। ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में समायरा बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने शॉर्ट हेयर को हाफ टाई किया हुआ था और उनके लुक को देखकर ऐसा ही लग रहा था कि जैसे उन्होंने पार्टी में खूब इन्जॉय किया था।
समायरा के साथ नजर आया मिस्ट्री बॉय
-इस दौरान समायरा के साथ एक लड़का भी दिखाई दिया। लेकिन ये किसी को नहीं पता है कि समायरा कपूर के साथ नजर आ रहा मिस्ट्री बॉय कौन है? अभी तक उसे लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है।
-हालांकि अब इस वीडियो को देखकर लोगों ने करिश्मा कपूर और संजय कपूर की बेटी समायरा का नाम इस लड़के के साथ जोड़ना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि करिश्मा कपूर की लाडली इस मिस्ट्री मैन को डेट कर रही हैं। उनकी स्माइल देखकर लोग बोल रहे हैं कि करिश्मा कपूर की बेटी को उनका बॉयफ्रेंड मिल गया है।
'पिता की मौत के 2 महीने बाद ही बेटी कर रही पार्टी'
-वहीं कुछ लोग इस वीडियो को देखने के बाद से करिश्मा कपूर की बेटी समायरा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। उनका मानना है कि पिता की मौत को अभी 2 महीने भी नहीं हुए हैं और बेटी दोस्तों के साथ जमकर पार्टी कर रही है।
-लोग समायरा कपूर के वायरल वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- कौन कहेगा कि इनके पिता की एक महीने पहले ही मौत हुई है। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- यहां लोग पिता के गुजरने के बाद घर से बाहर नहीं निकल पाते और ये पार्टी कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications