Sunjay Kapur की 30,000 Cr. की संपत्ति मामले में नया मोड़, प्रिया सचदेव ने 13 दिन में खेला कौन सा गेम?
Sunjay Kapur 30,000 Property Dispute: दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। करिश्मा कपूर के बच्चों और संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के बीच कानूनी लड़ाई पहले से ही अदालत में जारी है लेकिन अब इस हाई-प्रोफाइल केस में एक नया और बड़ा मोड़ आ गया है।
संजय कपूर की मां रानी कपूर का नया केस
संजय कपूर की 80 वर्षीय मां रानी कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में नया मुकदमा दायर कर दिया है। उन्होंने न सिर्फ रानी कपूर फैमिली ट्रस्ट की वैधता को चुनौती दी है बल्कि अपनी बहू प्रिया सचदेव पर भी बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।

'धोखे से बनाई गई फैमिली ट्रस्ट योजना'
-अपनी याचिका में रानी कपूर ने दावा किया है कि उनके नाम पर बनाए गए रानी कपूर फैमिली ट्रस्ट को धोखाधड़ी के जरिए खड़ा किया गया है। उनका आरोप है कि तीसरी बहू प्रिया सचदेव ने उनके दिवंगत बेटे संजय कपूर को गुमराह किया था।
-रानी कपूर का मानना है कि प्रिया कपूर ने संजय कपूर को हेराफेरी के लिए उकसाया और अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश रची। रानी कपूर का कहना है कि इस साजिश के चलते उन्हें ही अपनी पारिवारिक संपत्ति से वंचित कर दिया गया है।
संजय कपूर की मौत पर भी उठे सवाल
-याचिका में रानी कपूर ने अपने बेटे संजय कपूर की मौत को लेकर भी चौंकाने वाली बात कही है। उन्होंने अदालत में कहा कि संजय का निधन रहस्यमय परिस्थितियों में हुआ था।
-रानी कपूर का आरोप है कि संजय की मौत के बाद 13 दिनों की शोक अवधि के दौरान प्रिया सचदेव ने सोना ग्रुप पर नियंत्रण पाने के लिए कई कथित अवैध कदम उठाए। इसी आधार पर उन्होंने अदालत से मांग की है कि ट्रस्ट से जुड़े किसी भी फैसले या कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए।
Karishma Kapoor Children Case: बच्चों की भी जारी है कानूनी लड़ाई
-जानकारी के अनुसार संजय कपूर, बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे। दोनों का तलाक साल 2016 में हुआ था। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं- बेटी समायरा और बेटा कियान।
-संजय कपूर के निधन के बाद करिश्मा कपूर के बच्चे भी अपनी विरासत के अधिकार को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं। ये मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।
सुप्रीम कोर्ट का नोटिस और नया विवाद
इस केस में 16 जनवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने करिश्मा कपूर को नोटिस जारी किया था। दरअसल प्रिया सचदेव ने करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तलाक से जुड़े समझौते की प्रमाणित कॉपी की मांग की थी। इस पर कोर्ट ने करिश्मा कपूर से दो हफ्तों में जवाब मांगा था।
कपूर फैमिली का रिएक्शन: 'मामले को भटकाने की कोशिश'
-इस पूरे घटनाक्रम पर संजय कपूर के परिवार की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई थी। उनकी बहन मंधीरा कपूर स्मिथ ने प्रिया सचदेव पर आरोप लगाते हुए कहा था- ये सब मामले को भटकाने की एक कोशिश है।
-मंधीरा कपूर स्मिथ ने ये भी साफ किया है कि अगर संजय कपूर चाहते कि करिश्मा कपूर से जुड़ा तलाक समझौता प्रिया सचदेव के साथ शेयर किया जाए तो वह अपने जीवनकाल में ही ऐसा कर चुके होते।












Click it and Unblock the Notifications