संजय कपूर की 30,000 Cr प्रॉपर्टी विवाद में शॉकिंग खुलासा, प्रिया सचदेव की खुली पोल, अब होगा बड़ा फैसला
Sunjay Kapur 30000 Crore Property: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपए की संपत्ति को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
रानी कपूर ने बहू प्रिया सचदेव पर लगाए गंभीर आरोप
फिलहाल संजय कपूर की मां रानी कपूर ने अपनी बहू प्रिया सचदेव पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने अपनी एक्स-बहू करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चों, समायरा और कियान, का समर्थन भी किया है।

कोर्ट में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे
दिल्ली हाईकोर्ट में इस मामले पर अहम सुनवाई हुई है जिसमें दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की कंपनियों और संपत्ति से जुड़े कई बड़े खुलासे सामने आए हैं।
2023 में ही फर्म से हटाई गई थीं प्रिया सचदेव
-दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान बताया गया कि संजय कपूर ने 31 मार्च 2023 को खुद ही प्रिया सचदेव को सोना ग्रुप की होल्डिंग कंपनी AIPL से बाहर कर दिया था। उन्होंने स्टेकहोल्डर्स को ये कहते हुए जानकारी दी थी कि कंपनी में कुछ बदलाव की जरूरत है, इसलिए ये फैसला लिया गया।
-हालांकि हैरानी की बात ये है कि संजय कपूर की मौत के सिर्फ 6 दिन बाद ही प्रिया सचदेव ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में AIPL पर नियंत्रण हासिल कर लिया और फिर अगले ही 11 दिनों में वह Sona BLW की डायरेक्टर भी बन गई थीं।
वसीयत की विश्वसनीयता को लेकर उठे सवाल
-कोर्ट में ये भी तर्क दिया गया कि संजय कपूर का शव ब्रिटिश अधिकारियों से प्राप्त भी नहीं हुआ था, उससे पहले ही प्रिया सचदेव ने कंपनी के अहम पदों पर अपना अधिकार जमा लिया था। इस जल्दबाजी ने वसीयत की विश्वसनीयता को लेकर कई शंकाएं खड़ी कर दी हैं।
-इसके अलावा कोई में ये भी कहा गया है कि संजय कपूर की वसीयत में न तो उनकी मां रानी कपूर का नाम है और न ही एक्स वाइफ करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों का नाम शामिल है, जिससे संदेह और गहरा हो गया है।
-आपको बता दें कि गवाहों, दिनेश अग्रवाह और नितिन शर्मा की भूमिका पर भी कोर्ट में सवाल उठाए गए हैं। संजय कपूर की मां रानी कपूर का आरोप है कि गवाह को परिवार जानता भी नहीं था।
प्रिया सचदेव के बताए गवाह पर हुआ संदेह
-रानी कपूर की ओर से पेश हुए वकील वैभव गग्गर ने कोर्ट में कहा- रानी कपूर की अपने पति के साथ 40 साल की शादी रही है जबकि संजय कपूर और प्रिया सचदेव का रिश्ता सिर्फ 7 साल पुराना है। हमारी वसीयत का गवाह वह व्यक्ति था जिसे मेरे पति 30 साल से जानते थे जबकि प्रिया सचदेव के बताए गवाह का कहना है कि वह साल 2022 से पहले कंपनी से जुड़ा ही नहीं था।
-वकील ने ये भी साफ किया कि कपूर परिवार में प्रॉपर्टी पत्नी को सौंपने की कोई पारंपरिक प्रथा नहीं रही जैसा कि प्रिया सचदेव दावा कर रही हैं। सुनवाई में वकील वैभव गग्गर ने दावा किया कि प्रिया कपूर ने संजय कपूर की असली संपत्ति का ब्यौरा कोर्ट से छुपाया है और आशंका है कि करोड़ों रुपये विदेश भेजे गए हैं।
'संजय कपूर की सालाना सैलरी 60 करोड़ रुपये थी'
-रानी कपूर ने कोर्ट में बताया- संजय कपूर की सालाना सैलरी 60 करोड़ रुपये थी लेकिन उनकी मौत के बाद उनके बैंक खाते में सिर्फ 1.7 करोड़ रुपये मिलने का दावा किया गया है।
-जानकारी के अनुसार दिल्ली के रजोकरी स्थित फार्महाउस, जिसे रानी कपूर के पति ने बनवाया था, वहां 50 से अधिक महंगी कलाकृतियां मौजूद हैं। संजय के नाम पर न तो कोई बड़ी बीमा पॉलिसी थी, न किराए की आय और न ही म्यूचुअल फंड का रिकॉर्ड।
मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर 2025 को होगी
इन सभी दलीलों और आरोपों के बाद अदालत अब इस मामले की अगली सुनवाई आगामी 3 दिसंबर 2025 को करेगी, जहां इस संपत्ति विवाद पर और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications