'तू कैसा बाप है? तू बेवकूफ है', गोविंदा को लेकर सरेआम ये क्या बोल गईं सुनीता आहूजा? वायरल बयान ने मचाई सनसनी
Sunita Ahuja On Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता बीते एक साल से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। कभी तलाक की अटकलें, तो कभी गोविंदा के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (Extra Marital Affair) की चर्चाएं, ये मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
सुनीता आहूजा और गोविंदा का रिश्ता
हालांकि सुनीता आहूजा कई बार तलाक की खबरों को सिरे से खारिज कर चुकी हैं लेकिन गोविंदा के अफेयर को लेकर उन्होंने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। वह कई बार पति गोविंदा के खिलाफ बात करती दिखाई दी हैं।

गोविंदा के अफेयर की अफवाहों पर सुनीता आहूजा का तंज
मिस मालिनी को दिए एक इंटरव्यू के पॉडकास्ट प्रोमो में सुनीता आहूजा ने एक बार फिर अपने पति गोविंदा के कथित अफेयर की ओर इशारा किया है। हालांकि पूरा इंटरव्यू अभी रिलीज नहीं हुआ है लेकिन प्रोमो में सुनीता आहूजा का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
'ऐसी लड़कियां बहुत आती हैं पर तुम बेवकूफ हो'
सुनीता आहूजा प्रोमो में कहती हैं- ऐसी लड़कियां बहुत आती हैं लेकिन तुम थोड़े बेवकूफ हो। तुम 63 साल के हो चुके हो। तुम्हें बेटी टीना की शादी करनी है, बेटे यशवर्धन का करियर देखना है। इतना ही नहीं सुनीता आहूजा ने ये भी साफ कहा- मैं गोविंदा को माफ नहीं करूंगी। सतर्क हो जा बेटा, अभी भी।
बेटे यशवर्धन आहूजा के करियर को लेकर शॉकिंग खुलासा
इंटरव्यू के दौरान सुनीता आहूजा ने बेटे यशवर्धन आहूजा के करियर को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि बेटे को आज तक अपने पिता से किसी तरह का सपोर्ट नहीं मिला है।
'मैंने गोविंदा के मुंह पर कहा है कि तू बाप है?'
-सुनीता ने कहा- गोविंदा के बेटे होने के बावजूद उसने कभी ये नहीं कहा कि पापा मेरी मदद करो और पिता गोविंदा ने भी उसकी कोई मदद नहीं की। सुनीता आहूजा ने गुस्से में यहां तक कह दिया- मैंने गोविंदा के मुंह पर कहा है कि तू बाप है या कुछ और?
-इससे पहले साल 2025 के गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान सुनीता आहूजा ने मीडिया से बात करते हुए अपनी और गोविंदा के तलाक की खबरों को अफवाह बताया था। उन्होंने कैमरे पर कहा था- आज मीडिया के मुंह पर थप्पड़ नहीं पड़ा क्या? हम साथ में, इतने करीब खड़े हैं। अगर कुछ होता तो क्या हम इतने पास होते? मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा है और किसी का नहीं।
साल 1987 में हुई थी गोविंदा और सुनीता की शादी
गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साल 1987 में शादी की थी। दोनों ने अपनी शादी को 1989 में बेटी टीना आहूजा के जन्म तक छिपाकर रखा था। दशकों तक ये जोड़ी बॉलीवुड के सबसे चर्चित और मजबूत कपल्स में गिनी जाती रही है लेकिन हाल के विवादों ने उनके रिश्ते को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।












Click it and Unblock the Notifications