सफाईकर्मी थे सुनील शेट्टी के पिता,भावुक हो बोले- जो किया कभी शर्म नहीं की, अब कितनी संपत्ति के मालिक हैं एक्टर

सफाईकर्मी थे सुनील शेट्टी के पिता, भावुक हो बोले- जो किया कभी शर्म नहीं की, अब कितनी संपत्ति के मालिक हैं एक्टर

मुंबई, 20 नवंबर: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी इस वीकेंड (20-21 नवंबर) डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ नजर आएंगे। 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' में सुनील शेट्टी ने अपने पिता वीरप्पा शेट्टी और उनके जीवन के संघर्षों के बारे में बात की है। सुनील शेट्टी अपने पिता के बारे में बात करते हुए शो के प्रोमो में भावुक भी दिखाई दिए। सुनील शेट्टी ने कहा कि उनके पिता की जिंदगी कभी आसान नहीं रही और उन्होंने एक सफाईकर्मी का भी काम किया है। आज के वक्त में सुनील शेट्टी के एक महीने की कमाई 50 लाख और सलाना कमाई 6 करोड़ के आस पास है। उनके पास कुल 81 करोड़ की संपत्ति है।

सुनील शेट्टी बोले- मेरे पिता ही मेरे हीरो हैं

सुनील शेट्टी बोले- मेरे पिता ही मेरे हीरो हैं

अभिनेता सुनील शेट्टी ने डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' में अपने पिता के बारे में बता करते हुए कहा, "जब भी कोई मुझसे पूछता है, मेरा हीरो कौन है? मैं हमेशा कहता हूं कि मेरे हीरो, मेरे पिता हैं। मुझे अपने पिता पर सच में बहुत गर्व है। जिस तरह की अविश्वसनीय जिंदगी उन्होंने जी, उसे देख उन्हें और गर्व होता है। वह जब वह महज 9 साल के थे तब मुंबई आ गए और उन्होंने सफाईकर्मी का काम किया।''

सुनील शेट्टी पिता को याद कर हुए इमोशनल

सुनील शेट्टी पिता को याद कर हुए इमोशनल

अभिनेता सुनील शेट्टी अपने पिता को याद कर इमोशनल हो गए। सुनील शेट्टी ने कहा, मेरे पिता को कभी भी किसी भी काम को करने में शर्म नहीं आई। और यही सीख मुझे भी उन्होंने दी है। सुनील शेट्टी ने कहा, "हालांकि मेरे पिता ने जीविकोपार्जन के लिए जो कुछ भी किया, उसके लिए उन्हें कभी शर्म नहीं आई। दिलचस्प बात यह है कि जिन इमारतों में उन्होंने एक क्लीनर (सफाईकर्मी) के रूप में काम किया। आगे जाकर उन इमारतों को खरीदा और मालिक बन गए। वह उस तरह के आदमी थे। उन्होंने मुझे हमेशा सिखाया कि तुम जो करते हो उस पर गर्व करो और पूरे दिल से करो।"

करिश्मा ने भी बताया कैसे थे सुनील शेट्टी के पिता

करिश्मा ने भी बताया कैसे थे सुनील शेट्टी के पिता

करिश्मा कपूर ने भी बातचीत में सुनील के पिता वीरप्पा शेट्टी से मिलने के अपने अनुभव को साझा किया। करिश्मा ने कहा, ''जब हम (सुनील और मैं) साथ काम कर रहे थे तो मुझे सुनील के पिता से मिलने का सम्मान मिला था। वह हमारी शूटिंग पर आते थे और गर्व से अपने बेटे को काम करते देखते थे। वह वास्तव में सबसे प्यारे इंसान थे।"

'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' में सुनील और करिश्मा गेस्ट बनकए आएंगे। इस शो को मनीष पॉल होस्ट करते हैं और जज कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस, गीता कपूर और अभिनेत्री और मॉडल मलाइका अरोड़ा हैं।

'मेरे पिता विरप्‍प शेट्टी रेस्‍तरां में प्‍लेटें धोने का काम करते थे'

'मेरे पिता विरप्‍प शेट्टी रेस्‍तरां में प्‍लेटें धोने का काम करते थे'

सुनील शेट्टी के पिता वीरप्पा शेट्टी का 93 साल की उम्र में मार्च 2017 में निधन हुआ था। सुनील शेट्टी ने हिदुस्तान टाइम्स को दिए अपने पहले इंटरव्‍यू में भी कहा था, ''मेरे पिता विरप्‍पा शेट्टी एक रेस्‍तरां में प्‍लेटें धोने का काम करते थे। वह मेरे रियल हीरो थे। 9 साल की उम्र में अकेले मुंबई आकर काम शुरू करना। सरसों की बोरियों पर सोना... मेरे पिता ने जिंदगी में बहुत कुछ देखा है।''

2014 में दिए एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा था, मैं पिछले 3 महीनों से सो नहीं पाया हूं। ये मेरे सिए मिक्स इमोशन था, एक और मेरी बेटी (अथिया शेट्टी) अपने करियर की पहली फिल्म के लिए डेब्यू करने जा रही थी तो वहीं दूसरी ओर मेरे पिता की तबीयत ठीक नहीं थी।''

जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं सुनील शेट्टी

जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी की अनुमानित कुल संपत्ति $11 मिलियन है, जो भारतीय रुपये में 81 करोड़ है। सुनील शेट्टी की सलाना कमाई 6 करोड़ है और महीने की कमाई 50 लाख रुपये के आसपास है। सुनील शेट्टी भारतीय फिल्म उद्योग में 25 वर्षों से अधिक समय से काम कर रहे हैं। अभिनेता होने के साथ-साथ सुनील शेट्टी एक बिजनेसमैन भी है। सुनील शेट्टी के कई शॉप और रेस्तरां और होटल हैं।

जानिए सुनील शेट्टी के घर और गाड़ियों के बारे में

जानिए सुनील शेट्टी के घर और गाड़ियों के बारे में

सुनील शेट्टी के पास कारों का बहुत ही शानदार कलेक्शन है। सुनील शेट्टी के पास टोयोटा प्राडो, लैंड क्रूजर, जीप रैंगलर और कई अन्य कारें हैं। सुनील शेट्टी को कारों का बहुत शौक है। नील शेट्टी के पास विभिन्न स्थानों पर कुछ अचल संपत्तियां भी हैं। मुंबई की पॉश कॉलोनी में उनका घर है। वहीं उनके होमटाउन में भी उनका घर है। इसके अलावा उनके पास फॉमहाउस भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+