'पति नौकरी कर रहा, पत्नी को बच्चों संभालना', सुनील शेट्टी ने शादी और तलाक पर दिया अटपटा बयान!

Suniel Shetty On Marriage: सुनील शेट्टी हाल ही में रिलीज हुई सीरीज हंटर 2 में नजर आए हैं। इसके अलावा वो हेरा फेरी 3 को लेर भी खबरों में बने हुए हैं। इस क्लासिक कल्ट फ्रैंचाइज की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। एक इंटरव्यू में उन्होंने विवाह और पारिवारिक मूल्यों पर अपने बात रखी। साथ ही सुनील ने नई जेनरेशन में धैर्य की कमी और विवाहों में बढ़ते तलाक के मामलों पर चिंता जताई है।

पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में सुनील ने कहा कि आजकल बच्चों में धैर्य की कमी है। शादी समय के साथ एक समझौता बन जाता है, जिसमें आपको एक-दूसरे को समझना जरूरी होता है। जब पति अपना करियर बना रहा होता है, तो पत्नी को बच्चों की देखभाल करनी चाहिए। हालांकि इसमें पति को भी अपनी पत्नी का साथ देना चाहिए। लेकिन आजकल हर चीज में बहुत दबाव है।

suniel shetty

सुनील शेट्टी ने आगे कहा, आजकल हर कोई सलाह देता है। लेकिन असली सबक दुनिया ही सिखाती है। जैसे कैसे मां-बाप बनें, क्या खाएं और क्या करें। सबको अनुभव से सीखना बेहतर होता है। जैसे अपनी दादी, मां, बहनों या ससुराल वालों से सीखना चाहिए। हालांकि, अब चीजें काफी बदल गई हैं और लोगों के शादी से पहले ही तलाक हो जाते हैं।

बता दें, सुनील शेट्टी ने माना शेट्टी से शादी की है। दोनों की शादी साल 1991 में हुई थी। सुनील और माना ने इंटरफेथ मैरिज की है। इस शादी से उन्हें दो बच्चे अथिया और अहान हैं। दोनों भले ही अभी खुश हैं, लेकिन शादी के वक्त काफी मुश्किलें आईं थी। माना दूसरे धर्म की थी, ऐसे में सुनील के माता-पिता शादी के खिलाफ थे। हालांकि सुनील ने अपनी शादी पहली फिल्म साइन करने के बाद ही की थी। उनके पूरे स्ट्रगल फेज के दौरान माना शेट्टी हमेशा साथ रहीं। माना भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उन्होंने अपना करियर बिजनेस में बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+