Sanjay Dutt की दोस्ती सुनील शेट्टी पर गई थी भारी, बोले- 'रात को होटल से भागना पड़ता था'

फिल्म हेरा फेरी 3 में सुनील शेट्टी लंबे समय बाद संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इस दौरान सुनील शेट्टी अपने पुराने दिनों को याद कर बताया कि कैसे वह संजय दत्त की वजह मुश्किलों में पड़ जाते थे।

Sunil Shetty

Suniel Shetty equation with Sanjay Dutt: फिल्म हेरा फेरी 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसमें एक बार फिर सुनील शेट्टी, परेश रावल और अक्षय कुमार की जुगलबंदी देखने को मिलेगी। फिल्म में इस बार एक नया ट्विस्ट है। दरअसल, इस बार फिल्म में संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं और उनकी एंट्री को लेकर सुनील शेट्टी काफी खुश हैं। इस फिल्म में दोनों लंबे समय बाद स्क्रीन शेयर करेंगे। ऐसे में सुनील शेट्टी ने संजय दत्त की तारीफ करते हुए एक बड़ा खुलासा किया।

संजय दत्त को लेकर सुनील शेट्टी का खुलासा

संजय दत्त को लेकर सुनील शेट्टी का खुलासा

फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर जितना ज्यादा फैंस एक्साइटेड हैं उससे कई ज्यादा फिल्म के को-स्टार्स खुश हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता सुनील शेट्टी ने फिल्म में संजय दत्त की एंट्री की खुशी जताई। इतना ही एक्टर ने दावा किया कि संजय दत्त की वजह से फिल्म अगले स्तर तक जाएगी और सुपरहिट साबित होगी। इसके साथ ही उन्होंने संजय दत्त से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया।

संजय की वजह से मुश्किल में पड़ जाते थे सुनील शेट्टी

संजय की वजह से मुश्किल में पड़ जाते थे सुनील शेट्टी

आपको बता दें कि, इन दिनों सुनील शेट्टी अपनी हालिया रिलीज एक्शन और ड्रामा वेब सीरीज ‘हंटर' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस सीरीज को लेकर एक्टर खूब वाहवाही बटोर रहे हैं। साथ ही वह बढ़-चढ़कर इसका प्रमोशन भी कर रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने संजय दत्त के बारे में बात की और कहा कि, संजय की वजह से कई बार मुश्किल में पड़ जाते थे।

'होटल से भागना पड़ता था'

'होटल से भागना पड़ता था'

सुनील शेट्टी ने अपने पुराने दिनों को याद कर बताया कि, संजय दत्त से दोस्ती की वजह से उन्हें कई बार होटल से भागना पड़ता था। सुनील ने कहा ‘संजय हमेशा से एक कूल पर्सनैलिटी रहा है, उसमें लड़कपन बहुत है और वह हमेशा ऐसा ही रहेगा। संजय एक बेहद अच्छे दोस्त हैं पर उतने ही ज्यादा शैतान और बदमाश भी हैं'।

मैं बैटमैन तो नहीं बन सकता था

मैं बैटमैन तो नहीं बन सकता था

सुनील शेट्टी ने आगे संजय दत्त का जिक्र करते हुए कहा कि, 'अगर आप संजय के साथ रात में शूटिंग कर रहे हैं तो या तो आप बैटमैन बन जाइए या फिर वहां से तुरंत भाग जाइए। मैं बैटमैन तो नहीं बन सकता था इसलिए मैं वहां से भाग जाया करता था जिस होटल में हम ठहरते थे'। सुनील शेट्टी ने आगे हेरा फेरी 3 पर बात करते हुए कहा कि, 'हम एक शानदार बॉन्डिंग शेयर करते हैं जो स्क्रीन पर दिखेगी'।

सुनील शेट्टी का वर्कफ्रंट

सुनील शेट्टी का वर्कफ्रंट

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी इन दिनों वेब सीरीज ‘हंटर' को लेकर सुर्खियों में हैं। जिसको फैंस की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके अलावा वह जल्द ही हेरा फेरी के तीसरे सीक्वल में नजर आएंगे। फिल्म के दोनो ही पार्ट में अक्षय,सुनील और परेश की तिकड़ी ने खूब रंग जमाया था। अब देखना होगा कि फिल्म हेरा फेरी 3 में संजय दत्त की एंट्री क्या कमाल कर पाती है।

Recommended Video

    Boycott Pathaan के विवाद पर CM Yogi ने दी अपनी प्रतिक्रिया, विवाद सीन्स न दिखाएं | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+