Hera Pheri 3 में हो सकती है Akshay Kumar की वापसी? सुनील शेट्टी ने दिया बड़ा हिंट

फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर सुनील शेट्टी ने एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने फैंस को बताया कि फिल्म में अक्षय कुमार की वापसी होगी या फिर नहीं।

Hera Pheri 3: फिल्म 'हेरा फेरी' फैंस की मोस्ट फेवरेट फिल्मों में से एक है। पिछले कुछ महीनों से इस फिल्म की फ्रेंचाइजी यानी तीसरे पार्ट को लेकर तमाम तरह की खबरें सामने आ रही हैं। फिल्म हेरा फेरी में राजू का किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार ने पिछले दिनों एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी दी थी कि इस बार वह फिल्म का हिस्सा नहीं रहेंगे। जिसके बाद से फैंस लगातार मांग कर रहे हैं कि फिल्म में अक्षय कुमार की वापसी हो। अब सुनील शेट्टी ने फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट दी है।

क्या हेरा फेरी 3 में दिखेंगे अक्षय कुमार?

क्या हेरा फेरी 3 में दिखेंगे अक्षय कुमार?

जब से अक्षय कुमार ने 'हेरा फेरी 3' का हिस्सा नहीं बनने की घोषणा की है तभी से फैंस उनसे काफी निराश हैं। खबरों के मुताबिक, फिल्म में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। हालांकि, वह राजू का किरदार नहीं निभाएंगे। इस बीच अब फिल्म में श्याम का किरदार निभाने वाले सुनील शेट्टी ने फैंस को फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट दिया है।

सुनील शेट्टी ने दिया बड़ा हिंट

सुनील शेट्टी ने दिया बड़ा हिंट

सुनील शेट्टी ने इंडिया टुडे को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा, राजू यानी अक्षय कुमार के बिना श्याम नहीं हो सकते, और श्याम के बिना बाबू भैया यानी कि परेश रावल नहीं हो सकते। इसलिए राजू, श्याम और बाबू भैया के बिना कोई 'हेरा फेरी' नहीं हो सकती। अब इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि, आने वाले दिनों में मेकर्स अक्षय कुमार से जुड़ा एक बड़ा अपडेट दे सकते हैं।

अक्षय कुमार ने की थी घोषणा

अक्षय कुमार ने की थी घोषणा

ये सब तब शुरू हुआ जब परेश रावल ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि, फिल्म में कार्तिक आर्यन की एंट्री होगी। जिसके बाद फैंस ने कयास लगाए कि, फिल्म में इस बार अक्षय कुमार राजू का किरदार नहीं निभाएंगे। बाद में अक्षय ने खुद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस कंफ्यूजन को दूर करते हुए कहा था कि, वह अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं रहेंगे। जिससे फैंस को काफी निराशा भी हुई।

इस वजह से अक्षय ने फिल्म करने से किया इंकार

इस वजह से अक्षय ने फिल्म करने से किया इंकार

अक्षय कुमार की इस अनाउंसमेंट के बाद खबरें आने लगी थी कि, उन्होंने हेरा फेरी 3 के लिए मेकर्स ने मोटी रकम मांगी थी। जिसकी वजह से उन्होंने ये फिल्म फिर साइन नहीं की और फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने से खुद मना कर दिया। हालांकि मेकर्स उनसे लगातार इस पर बातचीत कर रहे हैं।

मेकर्स ने जताई उम्मीद

मेकर्स ने जताई उम्मीद

ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में 'हेरा फेरी 3 के मेकर अनीस बज्मी ने जानकारी दी थी कि, उन्होंने अब तक फिल्म पर काम करना शुरू नहीं किया है। बाकि बात रही कार्तिक आर्यन और अक्षय कुमार की तो, जब तक वह अपनी मर्जी से फिल्म के लिए हां नहीं करते तब तक कार्तिक आर्यन अंदर और अक्षय कुमार बाहर तो चलता ही रहेगा। फिलहाल वह इस फिल्म पर विचार कर रहे हैं।

Recommended Video

    Akshay kumar birthday: अक्षय की net worth जानकर उड़ जाएंगे होश | वनइंडिया हिंदी | *Entertainment

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+