बॉलीवुड के भाईजान को हुई सुनील ग्रोवर की सेहत की चिंता, दिखाई दरियादिली और भेज दी स्पेशल डॉक्टरों की टीम
मुंबई। अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर हाल ही में अपनी हेल्थ को लेकर काफी चर्चा में हैं। अभिनेता सुनील ग्रोवर के दिल की सर्जरी हुई। इस खबर को सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया था। फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर की। द कपिल शर्मा शो में गुथी के नाम से मशहूर सुनील को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। वहीं बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान को सुनील ग्रोवर की सेहत को लेकर चिंता हो गई है। माना जाता है कि सुनील ग्रोवर सलमान खान के काफी करीबी हैं।

सलमान खान ने भेजी डॉक्टर्स की टीम
वहीं मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि सलमान खान अपने भारत के सह-कलाकार की अच्छी देखभाल कर रहे हैं। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, दबंग खान ने डॉक्टरों की अपनी टीम से अभिनेता के स्वास्थ्य पर कड़ी नजर रखने को कहा है। जब सुनील की सर्जरी हो रही थी तब भी सलमान खान फोन पर हेल्थ अपडेट ले रहे थे।

सलमान खान के बहुत करीबी हैं सुनील ग्रोवर
सुपरस्टार के एक करीबी सूत्र ने पोर्टल को बताया कि सलमान सुनील ग्रोवर के बहुत करीब हैं। अस्पताल में रहने के दौरान उन्होंने कॉमेडियन के स्वास्थ्य पर कड़ी नज़र रखी। अभिनेता ने बीइंग ह्यूमन के साथ काम करने वाले डॉक्टरों की अपनी टीम से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सब कुछ ठीक है।

कपिल शर्मा ने भी जताई चिंता
वहीं कपिल शर्मा ने भी सुनील ग्रोवर की सेहत को लेकर चिंता जाहिर की है। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ अपनी बातचीत के दौरान, कॉमेडियन ने कहा, "मैं पूरी तरह से हैरान था और मैं सुनील के स्वास्थ्य को लेकर बेहद चिंतित हूं। मैंने उसे एक संदेश भेजा था, लेकिन जाहिर है, उसे कल ही छुट्टी मिल गई है, इसलिए मैं उससे संदेश वापस आने की उम्मीद नहीं कर सकता।"

अली असगर रह गए थे हैरान
कपिल शर्मा शो में कभी साथ काम कर चुके अली असगर ने कॉमेडियन सुनील ग्रोवर क दिल का दौरा पड़ने की रिपोर्ट जब देखी तो उन्हें लगा वो "फर्जी" खबर है। अभिनेता अली असगर ने कहा सुनील ग्रोवर के दिल का दौरा पड़ने के बारे में पता चला तो वह बेहद दंग रह गए।












Click it and Unblock the Notifications