'रात जवान है' में है एडल्टहुड और पैरेंटहुड की सीख, सुमीत व्यास ने किया है डायरेक्ट
सुमीत व्यास ने अपनी एक्टिंग से अलग पहचान बनाई है। एक्टिंग के बाद अब उन्होंने डायरेक्शन में कदम रख लिया है। सुमीत ने सोनी लिव की सीरीज 'रात जवान है' को डायरेक्ट किया है। इसमें उन्होंने एडल्टहुड और शुरूआती पैरेंटहुड के मजेदार सफर को दिखाया गया है। इस शो में जीवन के विभिन्न दौर, खासतौर से माता-पिता बनने की खुशियों और चुनौतियों में दोस्ती के अलग-अलग रूपों को बहुत खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है।
सुमीत की इस सीरीज़ को दर्शकों और क्रिटिक्स से भी प्यार मिल रहा है। 'रात जवान है' कॉमेडी और दिल को छू लेने वाले पलों से भरी हुई है। साथ ही शो मौजमस्ती और संघर्षों को भी दिखाता है। जो जीवन के इन बड़े बदलावों को परिभाषित करते हैं। अब इस शो की थीम के बारे में खुद डायरेक्टर सुमीत व्यास ने की है।

पैरेंटिंग के दोस्ती बरकरार रखना मुश्किल
सुमीत व्यास ने कहा, "दोस्ती की कहानियां अक्सर शादी होने या बच्चे होने के बाद खत्म हो जाती है, लेकिन यह शो अलग है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे दोस्ती जिंदगी के इन महत्वपूर्ण बदलावों के बावजूद कायम रहती है। अधिकतर लोगों को पैरेंटिंग के शुरूआती सालों के दौरान दोस्ती को बरकरार रखने में मुश्किल होती है, क्योंकि उनका ध्यान अपने बच्चों पर सबसे ज्यादा होता है। ख्याति आनंद-पुथरन (राइटर एवं क्रिएटर), विक्की विजय (प्रोड्यूसर) और मैंने अक्सर 'रात जवान है' को पैरेंटिंग के 'दिल चाहता है' की तरह देखा है, जिसमें जिंदगी बदल देने वाले जीवन के इस दौर में एक-दूसरे से सम्पर्क बनाये रखने और सपोर्ट करने की अहमियत को दिखाया गया है।"
कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है
यह सीरीज भावनाओं से भरपूर है और इस धारणा को बदलती है कि पैरेंट बनने के साथ जवानी खत्म हो जाती है। इसमें तीन दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, जो एडल्टहुड और पैरेंटहुड की चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी दोस्ती की मज़बूती को उजागर करते हैं। यामिनी पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित और ख्याति आनंद-पुथरन द्वारा बनाई गई इस कॉमेडी-ड्रामा में बरुण सोबती, अंजलि आनंद और प्रिया बापट ने प्रमुख किरदारों को निभाया है। 'रात जवान है' सिर्फ सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications