Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुलक्षणा पंडित इस दिग्गज एक्‍टर को दे बैठी थीं दिल, इनकार के बाद ऐसी टूटी कि कभी नहीं की शादी

Sulakshana Pandit love story: 70 और 80 के दशक की हिंदी सिनेमा की जानी-मानी दिग्गज एक्‍ट्रेस और गायिका सुलक्षणा पंडित का गुरुवार रात निधन हो गया। 71 वर्षीय एक्‍ट्रेस लंबे समय से बीमार थीं और 7 नवंबर 2025 को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाई गई थी यहां पर कॉडियक अरेस्‍ट के कारण उनकी मौत हो गई।

सुलक्षणा पंडित का अभिनय करियर 1970 के दशक से लेकर शुरुआती 80 के दशक तक अपने चरम पर था। उस समय वे बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक थीं जिन्‍होंने जितेंद्र, संजीव कुमार, राजेश खन्ना, विनोद खन्ना, शशि कपूर और शत्रुघ्न

Sulakshana Pandit love story
सिन्हा जैसे कई बड़े सितारों के साथ काम किया। इन्‍हीं में से सुलक्षणा एक दिग्‍गज एक्‍टर को दिल दे बैठी, लेकिन उसने एक्‍ट्रेस का ऐसा दिल तोड़ा कि उन्‍होंने पूरा जीवन अकेले ही बिता दिया और अब दुनिया का अ‍लविदा कर गई।

इस एक्‍टर को दे बैठी थीं अपना दिल

दरअसल, सुलक्षणा पंडित ने 1975 में अपने करियर की पहली फिल्‍म "उलझन" की थी। बतौर मेन एक्‍ट्रेस ये सुलक्षणा की पहली फिल्‍म थी। इस फिल्‍म में इनके हीरो संजीव कुमार थे। पहली फिल्‍म के हीरो संजीव कुमार को ही सुलक्षणा अपना दिल दे बैठी थीं।

Sulakshana Pandit love story

सुलक्षणा ने संजीव कुमार को किया था प्रपोज

सुलक्षणा ने संजीव कुमार से अपने प्‍यार का इजहार करते हुए शादी के लिए प्रपोज किया था लेकिन संजीव ने उनके प्रस्‍ताव को ठुकारा दिया था। संजीव कुमार ने हेमा मालिनी से प्‍यार करते थे इसलिए शादी का प्रत्‍ताव ठुकराया था। कहा जाता है कि संजीव कुमार हेमा मालिनी से प्रेम करते थे, लेकिन हेमा ने धर्मेंद्र से शादी कर ली। इस असफल प्रेम के बाद संजीव कुमार ने कभी शादी नहीं की - और सुलक्षणा पंडित ने भी कभी शादी नहीं की।

संजीव के इनकार के बाद सुलक्षणा टूट गई थीं

इसके बाद सुलक्षणा ने कभी शादी नहीं की। उनके जीवन पर संजीव कुमार के साथ उनके अधूरे रिश्ते का गहरा प्रभाव पड़ा। संजीव कुमार से उनका गहरा प्रेम एकतरफा रहा उन्‍होंने जीवन भर अकेले बिताने का फैसला किया। संजीव कुमार के इनकार के बाद सुलक्षणा पंडित मानसिक रूप से टूट गईं और धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और एकांतप्रिय हो गईं। उनकी ज़िंदगी में एक वक़्त ऐसा भी आया जब वे आर्थिक और मानसिक रूप से बहुत मुश्किल हालात में रहीं।

संजीव की मौत के बाद एक्‍ट्रेस की हो गई थी ये हालत

एक्‍टर संजीव कुमार की मृत्यु के बाद, उनकी मानसिक स्थिति और बिगड़ गई और वे कई वर्षों तक अपनी बहन विजयता पंडित के साथ रहीं। संजीव कुमार की अच्‍छी दोस्‍त होने के बाद भी वो उनकी दुल्‍हन नहीं बन पाईं तो उन्‍होंने अपने प्‍यार की याद में पूरा जीवन कुंआरेपन में ही गुजार दिया।

सुलक्षणा पंडित का फिल्‍मी करियर

  • सुलक्षणा पंडित 1975 में फिल्म 'उलझन' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने अनिल गांगुली की फिल्म 'संकोच' (1976) में ललिता का किरदार निभाया, जो उपन्यास 'परिणीता' पर आधारित था।
  • उन्होंने बंगाली सिनेमा में भी काम किया और 1978 में फिल्म 'बंदी' में दिग्गज अभिनेता उत्तम कुमार के साथ दिखाई दीं।
  • उनकी प्रमुख फिल्मों में 'खंजर', 'उलझन' (1975), 'बजरंग बली' (1976), 'भोला भाला' (1978), 'बंधन कच्चे धागों का' (1983), 'हेरा फेरी' (1976), 'आरोप' (1974), 'चंबल की कसम' (1980) और 'अमीरी गरीबी' (1974) शामिल हैं।
  • उन्होंने 'अपनापन', 'खानदान', 'चेहरे पे चेहरा', 'धर्म कांटा' और 'वक्त की दीवार' जैसी फिल्मों में भी यादगार भूमिकाएं निभाईं।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+