Sulakshana Pandit Death: इस गंभीर बीमारी की वजह से हुई सुलक्षणा पंडित की मौत? दिमाग में हुआ था ऐसा असर
Sulakshana Pandit Death Real Reason: हिंदी सिनेमा जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा पंडित का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं।
एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा पंडित की मौत
सुलक्षणा पंडित के निधन की खबर से पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। फिलहाल बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट के चलते उनकी मौत हुई है।

संघर्षों से भरा था सुलक्षणा पंडित का जीवन
आपको बता दें कि सुलक्षणा पंडित का जीवन संघर्षों से भरा रहा था। उन्होंने अपने करियर में जितनी ऊंचाइयां देखी थीं, निजी जिंदगी में उतने ही दर्द भी झेले थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुलक्षणा पंडित का नाम दिवंगत अभिनेता संजीव कुमार के साथ जुड़ा था।
संजीव कुमार से शादी करना चाहती थीं सुलक्षणा पंडित
कहा जाता है कि जब संजीव कुमार ने सुलक्षणा पंडित से शादी करने से इनकार कर दिया तो एक्ट्रेस ने आजीवन अविवाहित रहने का फैसला कर लिया था। उन्होंने फिर कभी भी किसी भी शख्स को अपने दिल में जगह नहीं दी।
डिप्रेशन से जूझ रही थीं सुलक्षणा पंडित
संजीव कुमार के निधन के बाद सुलक्षणा पंडित गहरे डिप्रेशन में चली गई थीं। वह काफी परेशान रहने लगी थीं। वह लोगों से दूर हो गई थीं और अकेले रहने लगी थीं। उन्होंने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था जिसका असर उनके शरीर पर पड़ने लगा था। कहा जा रहा है कि इस डिप्रेशन के चलते ही वह बीमार रहने लगी थीं।
सुलक्षणा पंडित की हुई थी 4 सर्जरी
साल 2005 में सुलक्षणा पंडित के साथ एक बड़ा हादसा हुआ था। वह बाथरूम में फिसलकर गिर गई थीं जिससे उनकी कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। इस घटना के बाद उनकी चार सर्जरी हुई थीं और धीरे-धीरे उन्हें चलने-फिरने में भी परेशानी होने लगी थी।
लंबे समय से बीमार थीं सुलक्षणा पंडित
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीते कुछ वर्षों से सुलक्षणा पंडित की तबीयत लगातार खराब थी। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि वह कई तरह की गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं और काफी समय से बिस्तर पर थीं। हालांकि इन सबका मूल कारण उनका डिप्रेशन में चले जाना ही था। आखिरकार गत 6 नवंबर 2025 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
यादों में जिंदा रहेंगी सुलक्षणा पंडित
-सुलक्षणा पंडित न सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस थीं बल्कि उन्होंने बतौर सिंगर भी अपनी एक खास पहचान बनाई थी। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उनके अभिनय और मधुर आवाज ने 70 और 80 के दशक में सिनेमा प्रेमियों को खूब प्रभावित किया था।
-सुलक्षणा पंडित के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री एक सच्चे प्रतिभाशाली कलाकार को खो चुकी है। दिवंगत एक्ट्रेस हमेशा अपनी फिल्मों, गानों और सादगी के लिए याद की जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications