सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीस को लव लेटर में लिखी ऐसी बात, कहा- तुम उस वीडियो में...थैंक्यू...
Sukesh Chandrasekhar and Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस का नाम एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छा गया है। जैकलीन का नया गाना 'यम्मी यम्मी' इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी को लेकर जैकलीन के नाम फिर से उनके कथित बॉयफ्रेंड कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर का प्यार भरा लेटर आया है।
सुकेश ने जैकलीन को लिखा लव लेटर
200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन से ठीक पहले एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस को अपना लव लेटर भेजा है। इस लव लेटर में सुकेश ने जैकलीन के लिए अपने बर्थडे गिफ्ट की बात की है। वैलेंटाइन डे हो या फिर बर्थडे या कोई खास मौका, सुकेश अपनी कथित गर्लफ्रेंड जैकलीन के नाम लेटर भेजते रहते हैं।

25 मार्च को कॉनमैन सुकेश का बर्थडे है
आपको बता दें कि कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर पर 200 करोड़ की महाठगी का आरोप है। इस मामले में अब तक कई फिल्मी और टीवी कलाकारों के नाम सामने आ चुके हैं। वहीं कॉनमैन सुकेश की तरफ से हर बार केवल जैकलीन के लिए ही प्यार उमड़ता नजर आता है। आगामी 25 मार्च को सुकेश का बर्थडे है और उस से ठीक पहले ये लव लेटर जैकलीन के लिए आ चुका है।
सुकेश ने जैकलीन से कहा- बर्थडे गिफ्ट के लिए शुक्रिया
सुकेश चंद्रशेखर ने इस लेव लेटर में लिखा है- बेबी, 25 मार्च को मेरे जन्मदिन के गिफ्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, लेकिन मैं इसे अपना अर्ली बर्थडे गिफ्ट कहूंगा। बेबी, ये मेरे जीवन का अब तक का सबसे प्यारा गिफ्ट है। मैं जिस गिफ्ट की बात कर रहा हूं, वो आपका नया गाना 'यम्मी यम्मी' है।
'मुझे यकीन है कि सभी को अपने सवाल का जवाब मिल गया होगा'
सुकेश ने आगे लिखा है- बेबी, जब मैंने गाना सुना तो मैं बिल्कुल हैरान रह गया था। गाने का हर शब्द, हर लाइन मेरे बारे में ही लग रहा था। ये गाना हमारी कहानी बताता है। मुझे यकीन है कि जो कोई भी इसे सुनेगा, उन्हें भी यही लगेगा। लोगों के पास हमारे रिश्ते के बारे में बहुत सारे सवाल और गलत कमेंट थे। आपने इस गाने से हर किसी का मुंह बंद करा दिया है, मुझे यकीन है कि सभी को अपने सवाल का जवाब मिल गया होगा।
'तुम उस वीडियो में बहुत सुंदर लग रही हो'
सुकेश ने लेटर में लिखा है- ये गाना सिर्फ ग्लैमर से भरा एक ट्रैक नहीं है बल्कि तुमने मुझे अपना प्यार याद दिलाने के लिए किया है। सुकेश ने जैकलीन की तारीफ करते हुए कहा है- बेबी तुम उस गाने में बहुत ही सुंदर लग रही हो। मेरे दिल की धड़कने बढ़ जाती हैं जब भी मैं इस गाने को देखता हूं। थैंक्यू।












Click it and Unblock the Notifications