19 साल की बेटी सुहानी भटनागर की मौत से परिवार का हुआ ऐसा बुरा हाल, मां ने तो रो-रोकर खुद को......
Suhani Bhatnagar Family: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन हो गया है। सुहानी ने फिल्म 'दंगल' में छोटी बबीता फोगाट का रोल प्ले किया था। खबर है कि बीते कुछ दिनों से सुहानी का फरीदाबाद एम्स में इलाज चल रहा था और उन्होंने आज यानी 17 फरवरी 2024 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
सुहानी का पैर हो गया था फ्रैक्चर
छोटी सी उम्र में इस तरह अचानक से सुहानी के दुनिया से चले जाने से उनका परिवार काफी सदमे में है। सुहानी के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुहानी भटनागर कुछ समय पहले एक सड़क दुर्घटना की शिकार हो गई थीं। उस दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोट आई थीं। एक्सीडेंट में उनका पैर बी फ्रैक्चर हो गया था।

दवाई न सुहानी के शरीर में कर दिया था रिएक्शन
दावा किया जा रहा है कि उसके इलाज के लिए सुहानी जो दवाइयां ले रही थीं उसके रिएक्शन के चलते की एक्ट्रेस की हालत काफी खराब हो गई थी। पूरी बॉडी में दवाई के चलते एक अलग तरह का रिएक्शन हो गया था। ऐसे में उनके पूरे शरीर में पानी भर गया था। इस बीमारी का इलाज फरीदाबाद एम्स में चल रहा था लेकिन वह ठीक नहीं हो पा रही थीं। इस बीमारी के चलते ही सुहानी ने दम तोड़ दिया।
बुरी तरह सदमे में है परिवार
बताया जा रहा है कि सुहानी भटनागर अपने परिवार के साथ फरीदाबाद में ही रहती थीं। सुहानी ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद से पढ़ाई की है। वह पढ़ाई में काफी अच्छी स्टूडेंट रही हैं। सुहानी भटनागर ने साल 2016 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह जायरा वसीम के साथ छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाती नजर आई थीं। इस फिल्म से पहले उन्होंने कई विज्ञापनों में भी काम किया था।
छोटे भाई के करीब थी सुहानी
सुहानी के पिता का नाम पुनीत भटनागर और मां का नाम पूजा भटनागर है। सुहानी भटनागर का जन्म 14 जन 2004 में दिल्ली में हुआ था। सुहानी का पूरा परिवार फरीदाबाद में ही रहता है। सुहानी का एक छोटा भाई भी है जिसके वह सबसे ज्यादा करीब थी। सुहानी की मौत से फिलहाल पूरा परिवार बहुत टूट चुका है।
-
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications