'काश यह झूठ होता' सुहानी भटनागर की मौत की खबर सुनकर 'गीता फोगाट' को लगा झटका, कहा-'मुझे यकीन नहीं...'
Suhani Bhatnagar: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म दंगल में छोटी बबीता के रोल से फेमस हुई सुहानी भटनागर की मौत से हर कोई हैरान है। महज 19 साल की उम्र में डरमेटोमायसाइटिस जैसी गंभीर बीमारी की वजह से उनका निधन हो गया।
सुहानी भटनागर की मौत की खबर सुनने के बाद आमिर खान को भी गहरा झटका लगा। उन्होंने एक्ट्रेस की मौत पर अपना दुख जाहिर किया। वहीं फिल्म दंगल में सुहानी के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस जायरा वसीम को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सुहानी के निधन पर दुख व्यक्त किया।

बता दें कि, 'दंगल' फिल्म में छोटी गीता फोगाट का जायरा वसीम ने रोल निभाया था। लेकिन इस फिल्म के बाद उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया था। अब सोशल मीडिया पर सुहानी की मौत पर दुख जाहिर कर जायरा वसीम ने लिखा, "सुहानी भटनागर के निधन से मैं इतना हैरान हूं कि इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। इस मुश्किल घड़ी में मैं परिवार को संवेदना देती हूं। उनके माता-पिता पर क्या बीत रही होगी, यह सोचकर मेरा दिल दुख से भर जाता है। मैं स्पीचलेस हूं।"
जायरा वसीम ने इस बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बताया कि वह इस दुख से बाहर नहीं आ पा रही हैं। उन्होंने कहा कि, 'काश ये सच नहीं बल्कि अफवाह होती। काश ये सिर्फ झूठ होता। जब से से मुझे इस बारे में पता चला है कि मेरे दिमाग में सारा वही पुराने पल याद आ रहे हैं। वह बेहद ही अच्छी इंसान थीं और हमारी एकसाथ बहुत अच्छी यादें हैं।'
जानकारी के मुताबिक, सुहानी भटनागर का निधन 16 फरवरी को हुआ था। कुछ महीने पहले उनका एक्सीडेंट हुआ था। उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। लेकिन दवा के गलत रिएक्शन की वजह से उनके शरीर में धीरे-धीरे पानी भर गया और हर जगह सूजन होने लगी। इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया लेकिन इसके बावजूद सुहानी की हालत में कोई सुधार देखने को नहीं मिला और उनकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications