Suhana Khan ने शेयर की ग्लैमरस फोटोज, तो शाहरुख खान ने कमेंट कर खोल दी बेटी की पोल, फैंस हंस-हंसकर हुए लोट-पोट

सुहाना खान ने सोशल मीडिया पर बेहद ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। लेकिन उनके पापा शाहरुख खान लाइमलाइट में आ गए। कमेंट कर एक्टर ने अपनी बेटी की पोल खोल दी।

Shah Rukh Khan Suhana Khan: शाहरुख खान को रोमांस का बादशाह कहा जाता है। उन्होंने अब तक अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब जल्द ही किंग खान की फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। इसी के साथ अब एक्टर की बेटी सुहाना खान भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वो आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। लेकिन सुहाना की तस्वीरों से ज्यादा शाहरुख खान की चर्चा हो रही है।

सुहाना खान से शेयर की ग्लैमरस फोटोज

सुहाना खान से शेयर की ग्लैमरस फोटोज

दरअसल, सुहाना खान पिछले दिनों दुबई में हुए एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर वहां की कुछ फोटो भी शेयर की। इन तस्वीरों में हॉल्टर नेक का ब्लैक गाउन पहने हुए दिखाई दे रही हैं। दूसरी तस्वीर में सुहाना अपनी मां गौरी खान और बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीरों में सुहाना खान ने अपने ग्लैमरस अवतार से फैंस का दिल जीत लिया।

लाडली की तस्वीरों पर शाहरुख खान ने किया फनी कमेंट

लाडली की तस्वीरों पर शाहरुख खान ने किया फनी कमेंट

सुहाना खान की फोटोज पर शाहरुख खान ना कमेंट करें ऐसा कैसे हो सकता है। शाहरुख ने अपनी लाडली की तस्वीरों पर ऐसा कमेंट किया है जिसे पढ़ने के बाद फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। एक्टर ने कमेंट कर सबके सामने अपनी बेटी की पोल खोल दी और बताया कि वह कैसे घर पर रहती हैं।

'तुम घर में जो पायजामा पहनकर घूमती हो'

'तुम घर में जो पायजामा पहनकर घूमती हो'

शाहरुख खान ने सुहाना की तस्वीरों पर कमेंट किया, 'बहुत खूबसूरत बेबी। तुम घर में जो पायजामा पहनकर घूमती हो, यह लुक बिलकुल उसके विपरीत है।' शाहरुख ने ये कमेंट कर सुहाना की पोल खोल कर रख दी है। सारेआम पिता शाहरुख के इस फनी कमेंट ने सभी का ध्यान खींच लिया। अब तक एक्टर के इस कमेंट में हजारोँ लाइक्स आ चुके हैं।

अन्नया पांडे ने भी की सुहाना की तारीफ

अन्नया पांडे ने भी की सुहाना की तारीफ

सुहाना खान की इस तस्वीर में पिता शाहरुख खान के अलावा उनकी बेस्ट फ्रेंड्स अनन्या पांडे और शनाया कपूर ने भी कमेंट कर उनकी तारीफ की। अनन्या पांडे ने लिखा, प्रिटी गर्ल सूजी। वहीं, शनाया कपूर ने कमेंट कर लिखा, मेरी सुउउ। इसके अलावा सुहाना के फैंस भी उनके इस ग्लैमरस अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सुहाना जल्द करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

सुहाना जल्द करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

सुहाना खान अब जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। वह जल्द ही जोया अख्तर की 'द आचीर्ज' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। इस फिल्म से कई चाइल्ड एक्टर्स बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। जी हां, सुहाना के अलावा 'द आचीर्ज' में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, बोनी कपूरी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी एक्टिंग करियर में कदम रखेंगे। ये फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

इस शख्स को सुहाना कर रही डेट

इस शख्स को सुहाना कर रही डेट

फिल्मों के अलावा इन दिनों सुहाना खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। बता दें कि सुहाना और श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा के बीच इन दिनों काफी नजदीकियां बढ़ रही हैं। खबरें के मुताबिक, अगस्त्य ने सुहाना को अपने परिवार से इंट्रोड्यूस करा दिया है और दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को सहमति दे दी है। हालांकि अब तक खान परिवार की ओर से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

Recommended Video

    Pathaan Advance Booking : पठान ने एडवांस Booking में ही तोड़े डाले सारे रिकॉर्ड | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+