अभिषेक बच्चन के साथ दिखे अगस्त्य नंदा और सुहाना खान, फैंस ने पूछा- 'रिश्ता हो गया क्या?'
Suhana Khan Agastya Nanda: फिल्म 'द आर्चीज' में सुहाना खान और अगस्त्य नंदा ने साथ में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद से दोनों स्टारकिड्स अफेयर को लेकर लगातार सुर्खियों में रहते हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया है। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एक बार फिर सुहाना खान और अगस्त्य नंदा को एकसाथ देखा गया। लेकिन इस बार अगस्त्य के मामा अभिषेक बच्चन और उनकी बहन नव्या नवेली नंदा भी साथ थे। इस वीडियो में सभी लोग एकसाथ बिल्डिंग से बाहर निकलकर गाड़ी में बैठते हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि देर रात सुहाना खान और अगस्त्य नंदा एकसाथ बिल्डिंग से बाहर आते हैं जिसके बाद कार में बैठे अभिषेक बच्चन उनका इंतजार कर रहे होते हैं। तेज बारिश के बीच एकसाथ गाड़ी में सवार होकर फिर अभिषेक कार को ड्राइव करते हैं। अब चारों एकसाथ कहां गए इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है लेकिन सुहाना को बच्चन परिवार के साथ देखकर एकबार फिर उनकी अगस्त्य के साथ डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं।
बता दें कि, सुहाना खान की अगस्त्य नंदा के अलावा बच्चन परिवार से अच्छी बॉन्डिंग है। रिपोर्ट्स की मानें तो, श्वेता बच्चन से वह बहुत ज्यादा क्लोज हैं। वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों परिवार अगस्त्य और सुहाना के रिश्ते से खुश हैं। हालांकि अब तक दोनों ने अपना रिश्ता पब्लिक नहीं किया है।
वहीं अभिषेक बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह शाहरुख खान के साथ आगामी फिल्म द किंग में नजर आएंगे। इस फिल्म में एक्टर विलेन का रोल निभाएंगे। खास बात ये है कि फिल्म में शाहरुख की लाडली सुहाना खान भी लीड रोल प्ले करेंगी। इस फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष करेंगे। वहीं अगस्त्य भी जल्द ही बड़े पर्दे पर डेब्यू के लिए तैयारी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications