सुहाना खान के बर्थडे पर शाहरुख खान ने शेयर की अनदेखी वीडियो, पोस्ट देखते ही बेटी की छूटी हंसी

शाहरुख खान ने बेटी सुहाना खान के जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसे देख सुहाना की हंसी छूट गई।

Suhana Khan

Happy Birthday Suhana Khan: शाहरुख खान और गौरी खान की सुहाना खान 22 मई 2023 को अपना 23वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर हर कोई उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे रहा है। वहीं अब खुद किंग खान ने सोशल मीडिया पर बेटी को स्पेशल तरीके से बर्थडे की शुभकामनाएं दी। जिस पर खुद सुहाना खान का रिएक्शन आया है।

शाहरुख खान ने किया बेटी सुहाना को विश
शाहरुख खान ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर अपनी लाडली बेटी सुहाना खान का एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान सुहाना बेहद कैजुअल लुक में दिखीं और उन्होंने ब्लैक क्रॉप टॉप और ब्लू डेनिम जींस पहना है। इस दौरान वह स्केटिंग का लुत्फ उठाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने कैप्शन पर लिखा, 'आज का दिन और हर दिन आपके लिए खुश रहने का दिन है। लव यू बेबी।'

पोस्च देखती ही सुहाना की छूटी हंसी
जैसे ही यह वीडियो शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया उसके कुछ ही घंटो में यह वायरल हो गई। वहीं इस पोस्ट पर सुहाना ने रिएक्शन देते हुए कमेंट किया, 'हेहेहे।' इसके अलावा उन्होंने दूसरा कमेंट कर पिता के लिए प्यार जाहिर कर लिखा, 'आपसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं।' फिलहाल शाहरुख खान के इस पोस्ट पर लगातार फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
वहीं शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म जवान में नजर आएंगे। हालांकि यह फिल्म पहले 2 जून 2023 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट 7 सितंबर 2023 कर दी गई है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ लीड रोल में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी। अब मेकर्स को उम्मीद है कि जैसे शाहरुख खान की पठान ने जबरदस्त कमाई की थी वैसे ही जवान को भी रिस्पॉन्स मिलेगा। खैर इसको लेकर फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+