Stree 2 OTT Relaese: अब ओटीटी पर धूम मचाएगी 'स्त्री 2', जानें कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म
Stree 2 OTT Release: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' आज भी सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। ये फिल्म गत 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का जलवा अब तक कायम है।
'स्त्री 2' को लेकर बड़ा अपडेट
इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म स्त्री का सीक्वल है। फिल्म को देखने के बाद फैंस इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अब 'स्त्री 2' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

घर पर बैठकर लें 'स्त्री 2' का मजा
अगर आप थिएटर्स में फिल्म 'स्त्री 2' अभी तक नहीं देख पाए हैं तो अब घर पर ही परिवार के साथ इसे देखने का मूड बना लें। खबर है कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ये फिल्म अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है।
बॉक्स ऑफिस पर कमाए 500 करोड़ रुपए
आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' का कुल बजट 50 करोड़ रुपये के आसपास था। सैकनिल्क की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने अपने तीसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 507.75 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली है।
27 सितंबर को ओटीटी पर होगी रिलीज
सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' अब ओटीटी पर धमाका करने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म आगामी 27 सितंबर 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। हालांकि मेकर्स की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications