'भेज दोगे क्या...', Shah Rukh Khan ने ऐसा क्या मांग लिया कि घर पहुंच गए SWIGGY के 7 डिलीवरी ब्वॉय
Swiggy and SRK tweet: शाहरुख खान के फैंस की कोई कमी नहीं है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी एक्टर के हार्डकोर फैंस हैं, जो उनकी एक झलक के लिए पागल रहते हैं। कई दफा एक्टर फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिये इंटरेक्शन भी करते नजर आते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में हुआ।
हाल में शाहरुख खान और उनके एक फैन के बीच बातचीत के बाद फूड डिलीवरी ऐप स्विगी बीच में कूद पड़ा और एक्टर के लिए ऐप से खाना भिजवा दिया गया। इंटरनेट पर सात डिलीवरी बॉयज की मन्नत के बाहर खड़े एक फोटो भी है, जो खूब वायरल हो रही है।

दरअसल, ट्विटर पर AskSRK के दौरान एक्टर के साथ हमेशा की तरह इस बार भी फैंस जुड़े। एक यूजर ने पूथा कि क्या शाहरुख ने कभी कंचा खेला है? एक्टर ने जवाब दिया कि हां बहुत खेली है... मुझे लट्टू बहुत अच्छा लगता था। इसके बाद फैन ने उनसे पूछा कि जवान और डंकी में से किस फिल्म में ज्यादा एक्शन हैं? इसपर एक्टर ने कहा कि बेशक जवान में।
इसके बाद एक फैन ने पूछा कि खाना खाया क्या भाई? तो इसपर एक्टर ने जवाब दिया कि क्यूं भाई आप स्विगी से हो क्या... भेज दोगे क्या? बस एक्टर और फैन के इसी कमेंट ने और लोगों का भी दिन बना दिया। और स्विगी के तो बल्ले बल्ले ही हो गए। स्विगी ने तुरंत एक्टर के कमेंट पर रिप्लाई देते हुए अपने 6 डिलीवरी बॉयज की तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा कि हम स्विगी वाले हैं और हम डिनर लेकर आ गए।
अब देखते ही देखते सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के फैन का सवाल, एक्टर का मजेदार जवाब और स्विगी के इन डिलीवरी बॉयज की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। लोग इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि स्विगी ने इस मौके का अच्छा फायदा उठा लिया। एक ने कहा कि बादशाह अकेले नहीं खाता, औरों को भी खिलाता है।












Click it and Unblock the Notifications