Sreeleela MMS Viral Video Leak: श्रीलीला की 'ऐसी' फोटो हो रही शेयर, भड़कीं एक्ट्रेस, जानें क्या है मामला?
Sreeleela MMS Viral Video Leak: सोशल मीडिया पर एआई (Artificial Intelligence) का दुरुपयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और अब फिल्म इंडस्ट्री की नामी-गिरामी हसीनाएं इस खतरे की चपेट में हैं।
एक्ट्रेस श्रीलीला हुईं डीपफेक का शिकार
हाल ही में जहां गेमिंग इंफ्लुएंसर पायल गेमिंग का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था, वहीं अब साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस श्रीलीला भी एआई से बनाई गई फर्जी तस्वीरों का शिकार हो गई हैं।

वायरल हुई श्रीलीला की फर्जी AI इमेज
श्रीलीला की एक आपत्तिजनक एआई जनरेटेड इमेज सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगी जिसके बाद एक्ट्रेस ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा नोट शेयर कर न सिर्फ नाराजगी जाहिर की है बल्कि ऐसे लोगों को कड़ी फटकार भी लगाई है जो इस तकनीक का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।
'तकनीक का मकसद डर फैलाना नहीं'
-अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में श्रीलीला ने लिखा है- मैं सभी सोशल मीडिया यूजर्स से हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि कृपया AI के जरिए फैलाई जा रही गलत और भ्रामक बातों का समर्थन न करें। श्रीलीला ने कहा कि पिछले कुछ समय से एआई की मदद से जिस तरह से गंदे MMS और प्राइवेट वीडियोज लीक किए जा रहे हैं, उन्हें रोकने की जरूरत है।
-श्रीलीला के अनुसार तकनीक का सही इस्तेमाल और उसका दुरुपयोग, दोनों में फर्क है। तकनीक का उद्देश्य हमारी जिंदगी आसान बनाना है न कि डर और परेशानी पैदा करना।
महिलाओं की गरिमा पर उठाया ऐसा सवाल
-एक्ट्रेस श्रीलीला ने आगे कहा कि हर लड़की किसी न किसी की बेटी, बहन, दोस्त या सहकर्मी होती है। हम सब एक ऐसे इंडस्ट्री का हिस्सा हैं जो लोगों को मनोरंजन और खुशी देती है लेकिन इसके लिए काम करने का माहौल सुरक्षित होना बेहद जरूरी है।
-श्रीलीला ने ये भी बताया कि काम में व्यस्त रहने की वजह से वह इस पूरे मामले से अनजान थीं और अपने शुभचिंतकों का आभार जताया जिन्होंने उन्हें इसकी जानकारी दी।
-श्रीलीला ने साफ किया कि आमतौर पर वह ऐसी बातों को नजरअंदाज कर देती हैं लेकिन ये मामला बेहद परेशान करने वाला है। यही वजह है कि उन्होंने कानूनी कार्रवाई का रास्ता चुना है और इस संबंध में केस भी दर्ज करा दिया गया है। अब आगे की कार्रवाई पुलिस अधिकारियों द्वारा की जाएगी।
रश्मिका मंदाना ने दिया श्रीलीला का साथ
इस पूरे मामले में रश्मिका मंदाना भी श्रीलीला के समर्थन में सामने आई हैं। रश्मिका मंदाना ने श्रीलीला की इंस्टाग्राम पोस्ट को अपनी स्टोरी पर रीशेयर किया है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले रश्मिका मंदाना खुद भी एआई से बने एक फर्जी वीडियो का शिकार हो गई थीं जिसमें उन्हें लिफ्ट में जाते हुए दिखाया गया था।
इज्जत और मानसिक शांति को हो रहा नुकसान
-डीपफेक और एआई फेक कंटेंट का खतरा सिर्फ श्रीलीला या रश्मिका मंदाना तक सीमित नहीं है। इससे पहले कैटरीना कैफ, काजोल, नोरा फतेही और आलिया भट्ट जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस के नाम भी इस लिस्ट में जुड़ चुके हैं।
-एआई जहां भविष्य की तकनीक है, वहीं इसका गलत इस्तेमाल किसी की इज्जत और मानसिक शांति को गहरा नुकसान पहुंचा सकता है। श्रीलीला का ये कदम न सिर्फ जरूरी है बल्कि एक मिसाल भी है कि ऐसे मामलों में चुप रहने के बजाय आवाज उठानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications