Squid Game Season 2 Release: भारत में कितने बजे देख पाएंगे 'स्क्विड गेम सीजन 2', कैसे और कहां देखें ये सीरीज?

Squid Game Season 2 Release: कोरियन वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' के दूसरे सीजन को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग इस सीरीज के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब वो समय आ गया है।

'स्क्विड गेम सीजन 2' का रिलीज टाइम
इस सर्वाइवल थ्रिलर में कमाल के ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलने वाले हैं। स्क्विड गेम का सीजन 2 आज यानी 26 दिसंबर 2024 से दुनियाभर के नेटफ्लिक्स सब्सक्राइबर के लिए प्रीमियर होगा। इस सीजन में 7 एपीसोड हैं और सातों एक साथ स्ट्रीम होंगे।

Squid Game Season 2 Release

भारत में इतने बजे से देखें ये सीरीज

स्क्विड गेम के सीजन 2 को आप आज दोपहर 12.30 बजे से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसके लिए आपके पास नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है। इस सीरीज का पहला सीजन देख चुके भारतीय दर्शकों में इस सर्वाइवल थ्रिलर को लेकर बहुत ज्यादा उत्साह देखा जा रहा है।

26 दिसंबर 2024 को दोपहर में रिलीज हो रही है सीरीज

स्क्विड गेम सीजन 2 दुनियाभर के अलग अलग देशों में अलग-अलग टाइम पर स्ट्रीम होने जा रहा है। हालांकि भारतीय दर्शकों के लिए इसका टाइम दोपहर साढ़े 12 बजे का है। ऐसे में आप इस सीरीज को आज यानी 26 दिसंबर 2024 को दोपहर होते ही देख सकते हैं।

करीब 3 साल बाद शुरू होगा नया गेम

इस सीजन की कहानी गेम के खिलाड़ी नंबर 456 के पहले वाले जानलेवा गेम से बचने के करीब 3 साल बाद शुरू होगी। ऐसे में नई सीरीज की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां से पुरानी सीरीज का अंत हुआ था। इस सीजन का ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीरीज पिछली बार की ही तरह ही बहुत ही दमदार होने वाली है।

स्क्विड गेम सीजन 2 की स्टारकास्ट
सीरीज के पहले सीजन में गी-हुन (Gi-hun) ने ली जंग-जे (Lee Jung-jae) का किरदार निभाया था। सीरीज के दूसरे सीजन में भी वह नजर आएंगे। इस खतरनाक गेम में कई नए लेवल शामिल होंगे। जो भी इस बार गेम जीतेगा उसे 45.6 बिलियन प्राइज मनी मिलेगी। इस बार भी सीरीज में पिछले सीजन की तरह जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+