नेटफ्लिक्स पर आ रहा है 'स्क्विड गेम सीजन 2', डायरेक्टर ने किया नए किरदारों का खुलासा
नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साउथ कोरियन थ्रिलर शो 'स्क्विड गेम' के दूसरे सीजन का ऐलान किया है। साथ ही नए किरदारों के बारे में भी बताया गया है।
मुंबई, 13 जूनः पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 'स्क्विड गेम' वेब सीरीज रिलीज हुई थी जिसने धमाल मचा दिया था। लोगों ने जमकर इस साउथ कोरियन सीरीज का मजा उठाया था। इसकी सफलता को देखते हुए इसे हिंदी में भी डब किया गया था। गत रविवार को नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साउथ कोरियन थ्रिलर शो 'स्क्विड गेम' के दूसरे सीजन का ऐलान किया है। स्क्विड गेम के लेखक, निर्देशक और निर्माता ह्वांग डोंग-ह्युक ने भी इससे जुड़ा एक पोस्ट किया है ताकि फैंस को इसकी खबर मिल सके। आपको बता दें कि स्क्विड गेम वेब सीरीज का पहला सीजन पिछले साल रिलीज हुआ था और इसे क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा था। इतना ही नहीं इसे दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था। नेटफ्लिक्स ने एक ट्वीट में इसके बारे में घोषणा करते हुए लिखा है- रेड लाइट ... ग्रीन लाइट! स्क्विड गेम आधिकारिक तौर पर सीजन 2 के साथ वापस आ रहा है।

स्क्विड गेम 2 में होंगे नए किरदार
नेटफ्लिक्स ने इस ट्वीट के थ्रेड में डायरेक्टर का फैंस के नाम लिखा नोट भी शेयर किया है। इस नोट में लिखा है- स्क्विड गेम के लेखक, निर्देशक, निर्माता और क्रिएटर ह्वांग डोंग-ह्युक ने फैंस के लिए एक मैसेज भेजा है। इसमें लिखा है- पिछले साल स्क्वीड गेम के पहले सीजन को पर्दे पर उतारने में 12 साल लग गए थे। इस मैसेज में आगे लिखा है- लेकिन स्क्विड गेम को अब तक की सबसे लोकप्रिय नेटफ्लिक्स सीरीज बनने में 12 दिन लगे। स्क्वीड गेम के लेखक, निर्देशक और निर्माता के रूप में, दुनिया भर के फैंस ने इसकी खूब सराहना की। हमारे शो को देखने और प्यार देने के लिए धन्यवाद। और अब, गी-हुन वापस आ गया है। फ्रंट मैन भी वापस आ रहा है।
दुनिया में सबसे ज्यादा बार देखी गई स्क्विड गेम
डायरेक्टर ने मैसेज में लिखा है- सीजन 2 आ रहा है। ददकजी के साथ सूट वाला आदमी वापस आ सकता है। आपको यूंग-ही के बॉयफ्रेंड चेउल-सु से भी मिलवाया जाएगा। वहीं इस मैसेज पर रिएक्शन देते हुए एक फैन ने लिखा है- ओएमजी! मैं इसके लिए और इंतजार नहीं कर सकता। एक दूसरे फैन ने लिखा है- मुझे हैरानी नहीं होगी कि आपने कलाकारों की फीस किसी और स्तर पर बढ़ा दी होगी। जबकि एक फैन ने लिखा है- यह बेहतर होगा। आपको बता दें कि स्क्विड गेम के पहले सीजन की कहानी पैसे की तंगी से जूझ रहे लोगों के बारे में है जो बच्चों के खेल में बड़ी रकम जीतने के मौके के लिए प्रतियोगिता करने के लिए उतरते हैं लेकिन इसमे हारने वालों के लिए मौत ही एकमात्र ऑप्शन होता है। जानकारी के अनुसार यह शो, एक समय में, नेटफ्लिक्स पर दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज बन गई थी।
-
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर












Click it and Unblock the Notifications