Squid Game-2: 'स्क्विड गेम 2' के एक एपिसोड के लिए 'प्लेयर 456' ने मांगी इतनी फीस, जानकर उड़ जाएंगे होश
Squid Game-2: कोरियन वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही धूम मचा दी थी। इस वेब सीरीज ने बच्चों के गेम को जिस ट्विस्ट और टर्न के साथ दिखाया गया था, उसे देखकर सभी लोग हैरान हो गए थे। इस शो को दुनियाभर के दर्शकों से बहुत प्यार मिला था। अब इसके दूसरे पार्ट के शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस वेब सीरीज के सीक्वल को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इस सस्पेंस और थ्रिल से भरे शो के लीड एक्टर ली जंग जे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
खबर है कि साउथ कोरियन एक्टर ली जंग जे ने 'स्क्विड गेम 2' के हर एपिसोड के लिए करोड़ों रुपये की फीस की मांग की है। 'स्क्विड गेम' से वर्ल्डवाइड पहचान हासिल करने वाले साउथ कोरियन एक्टर ली जंग जे एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में नेटफ्लिक्स ने 'स्क्विड गेम 2' के लिए रिमेनिंग कास्ट की अनाउंसमेंट कर दी है।

ली जंग-जे ने एक एपिसोड के लिए मांगे 8.2 करोड़ रुपए
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ली जंग जे ने इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन के लिए प्रति एपिसोड 1 मिलियन डॉलर यानी 8.2 करोड़ रुपये से अधिक की मांग की है। सूत्रों के अनुसार नेटफ्लिक्स साउथ कोरियन एक्टर ली जंग-जे के इस मांग को नजरअंदाज नहीं कर सकता है। ली जंग-जे ने नेटफ्लिक्स से प्रति एपिसोड 1 मिलियन डॉलर यानी 8.2 करोड़ रुपये से अधिक की मांग की है। जिसका मतलब है कि उन्हें दूसरे सीजन के कुल 13 एपिसोड के लिए 13 मिलियन डॉलर का भुगतान करना पड़ेगा।
पहले सीजन में प्लेयर 456 के रूप में आए थे नजर
आपको बता दें नेटफ्लिक्स या उनकी एजेंसी आर्टिस्ट कंपनी की ओर से इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जानकारी के अनुसार ली जंग-जे ने वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' के पहले सीजन में प्लेयर 456- सियोंग गी हुन की भूमिका निभाई थी। इस बीच 'स्क्विड गेम 2' ने नए सीजन के लिए एक बहुत बड़े लाइन-अप की घोषणा की है जिसमें टी.ओ.पी और पूर्व सदस्य जो यू-री शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications