तलाक के बाद पहली बार बोल्ड अंदाज में दिखीं सामंथा, गोवा में पानी के बीच शेयर की ग्लैमरस फोटो
हैदराबाद, 31 दिसंबर: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु पिछले कुछ महीनों से काफी सुर्खियों में हैं। सबसे पहले वो वेब सीरीज 'फैमिली मैन-2' से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू को लेकर चर्चाओं में थी। उसके बाद अपने पति नागा चैतन्या से तलाक लेने, फिर हाल ही में फिल्म 'पुष्पा' में अपने करियर के पहले आइटम सॉन्ग को लेकर वहीं अब अपनी बोल्ड फोटो को लेकर एक बार सोशल मीडिया पर छा गईं हैं। सामंथा ने इसी साल 2 अक्टूबर को नागा चैतन्या से अलग होने का फैसला किया था, जिसके बाद अब उन्होंने पहली बार अपने इंस्टाग्राम पर ऐसी ग्लैमरस फोटो पोस्ट की है, जो देखते ही देखते वायरल हो गई।

सामंथा के करियर का पहला आइटम नंबर
तलाक के बाद सामंथा लगातार सोशल मीडिया पर अपने बयानों से छाईं हुई है। हाल ही में उन्होंने इस बारे में भी बताया था कि तलाक का फैसला करने से पहले उनके मन में कैसे ख्याल आ रहे थे। हालांकि अब वो तलाक लेकर अपनी नई लाइफ शुरू कर चुकी हैं, और अपने करियर पर पूरा फोकस कर रही है। इस बीच उन्होंने अपना पहला आइटम नंबर भी किया, जिसमें उनकी और अल्लू अर्जुन की कैमिस्ट्री फैंस को खूब रास आई। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक गोवा में छुट्टियां बिताने के बाद सामंथा अपने शेड्यूल को फिर से फॉलो कर रहीं हैं।

सामंथा की फोटो पर नागा चैतन्या को घसीटा
इस बीच उन्होंने इंस्टा पर अपनी ब्यूटी को बिखेरते हुए एक ऐसी फोटो पोस्ट की है, जिसको देखने के बाद उनके फैंस की नजर नहीं हट रही। एक्ट्रेस ने अपनी गोवा ट्रिप से एक स्विमसूट में खुद की खूबसूरत और ग्लैमर से भरी तस्वीर साझा की। एक तरफ जहां फैंस उन पर प्यार बरसा रहे थे तो कुछ ऐसे भी थे, जिन्होंने कमेंट बॉक्स में पूर्व पति नागा चैतन्य को भी घसीटा। एक यूजर ने नागा चैतन्य को टैग करते हुए hard luck champ कमेंट दिया। तो कुछ और लोगों ने भी चैतन्य को कमेंट सेक्शन में टैग किया।

स्विमसूट में शेयर की तस्वीर
34 साल की एक्ट्रेस सामंथा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 20 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। स्विमसूट में तस्वीर शेयर करते हुए सामंथा ने लिखा #goayoubeauty साथ ही दिल का एक इमोजी भी पोस्ट किया। फोटो में एक्ट्रेस ने कलरफुल स्विमसूट पहना और कैमरे पर बेहद प्यारी स्माइल देती हुईं नजर आई। उनकी इस हंसते हुए फेस ने फैंस का कायल कर दिया।

शादी के चार साल बाद तलाक
समांथा के तस्वीर पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए। वहीं कमेंट सेक्शन में हार्ट और फायर इमोजी की बाढ़ आ गई। एक्ट्रेस अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। उन्होंने इसी साल 2 अक्टूबर को तलाक किया था। नागा चैतन्या और सामंथा ने सोशल मीडिया पर इसके बारे में जानकारी दी थी। बता दें कि दोनों ने 2017 में शादी की थी और चार साल बाद अलग हो गए।












Click it and Unblock the Notifications