Sonu Sood के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, हुआ शॉकिंग खुलासा, एक्टर ने कही ऐसी बात
Sonu Sood: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्टर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। लुधियाना की न्यायिक मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर ने वारंट जारी करते हुए मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) पुलिस प्रभारी को एक्टर को अरेस्ट करने के निर्देश दिए हैं।
सोनू सूद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी
वहीं अब इस मामले में एक्टर सोनू सूद से आधिकारिक तौर पर अपना बयान दिया है। सोनू सूद ने कहा है कि उन्हें एक मामले में गवाह बनने के लिए बुलाया गया था और इसमें उनकी कोई संलिप्तता नहीं है। एक्टर ने कहा है कि ये बहुत दुख की बात है कि सेलिब्रिटी आसानी से निशाना बन जाते हैं।

धोखाधड़ी के मामले में अरेस्ट वारंट जारी
आपको बता दें कि सोनू सूद के खिलाफ लुधियाना की एक अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में अरेस्ट वारंट जारी किया है। सोनू सूद ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है- हमें ये स्पष्ट करना होगा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलने वाली खबरें बहुत ज्यादा सनसनीखेज हैं।
10 फरवरी 2025 को होगी अगली सुनवाई
सोनू सूद ने लिखा है- मुझे मामले में कोर्ट की तरफ से गवाह के तौर पर बुलाया गया था। इससे मेरा कोई संबंध या संबद्धता नहीं है। मेरे वकील ने जवाब दिया है और आगामी 10 फरवरी 2025 को मैं अपना बयान दूंगा जो इस मामले में मेरी गैर-संलिप्तता को स्पष्ट कर देगा।
सोनू सूद ने दी ऐसी सफाई
सोनू सूद ने आगे लिखा है- मैं न तो ब्रैंड एम्बेसडर हूं और न मैं किसी तरह से इससे जुड़ा हुआ हूं। ये सिर्फ मीडिया का ध्यान खींचने के लिए जरूरी है। बहुत दुखद है कि सेलिब्रिटीज आसानी से किसी का भी निशाना बन जाते हैं। इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
-सोनू सूद के खिलाफ लुधियाना की एक अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। लुधियाना की न्यायिक मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर ने वारंट जारी करते हुए मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) पुलिस प्रभारी को एक्टर को अरेस्ट करने के निर्देश दिए हैं।
-एएनआई के मुताबिक कोर्ट ने आदेश दिया है कि सोनू सूद को समन भेजा गया था लेकिन उन्होंने गवाही देने से मना कर दिया है। उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
जानें क्या है मामला
-आपको बता दें कि सोनू सूद का ये पूरा मामला लुधियाना के वकील राजेश खन्ना के साथ हुए फ्रॉड से जुड़ा है। कथित तौर पर वकील राजेश खन्ना ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति मोहित शुक्ला ने उन्हें 10 लाख रुपये का चूना लगाया था।
-राजेश के मुताबिक एक नकली कंपनी रिजिका कॉइन में निवेश करने के लिए उन्हें बहलाया गया था। सोनू सूद को इस मामले में गवाही देनी थी। समन भेजे जाने के बावजूद एक्टर कोर्ट में पेश नहीं हुए। फिलहाल इस मामले की अगली सुनवाई आगामी 10 फरवरी 2025 को होगी।












Click it and Unblock the Notifications