'Exclusive कंटेंट बेच लोगों को बनाया दीवाना', महीने की कमाई 37 लाख रु., 31 साल की महिला ये क्या कर हुई मालामाल

Sonia Khatri: सोशल मीडिया के दौर में हर दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी या कंटेंट क्रिएटर का वीडियो वायरल होता रहता है। इसी कड़ी में फिटनेस क्रिएटर सोनिया सिंह खत्री भी इंटरनेट पर काफी पॉपुलर हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर फिट गर्ल के नाम से जाना जाता है। उनके फिटनेस वीडियोज के साथ-साथ स्टाइलिश लुक्स भी लोगों का खूब ध्यान खींचते हैं। यही वजह है कि उनकी कई पोस्ट और वीडियोज पर लाखों व्यूज देखने को मिलते हैं।

ग्लैमरस फैशन सेंस गर्ल और फिटनेस क्वीन हैं सोनिया खत्री
सोनिया खत्री के सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। उनकी तस्वीरों और वीडियोज को लेकर यूजर्स के बीच अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलती हैं। वहीं उनके ग्लैमरस फैशन सेंस और फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा होती है। बताया जाता है कि सोनिया अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के जरिए भी अच्छी-खासी कमाई करती हैं।

Sonia Khatri

सोनिया के पेड सब्सक्रिप्शन ने लोगों को बनाया दीवाना

-आपको बता दें कि सोनिया खत्री फिटनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट के लिए जानी जाती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 3.1 मिलियन यानी 31 लाख लोग फॉलो करते हैं। वह जैसे ही कोई नया वीडियो या फोटो शेयर करती हैं, उस पर बड़ी संख्या में लाइक्स और कमेंट्स आने लगते हैं।

-सोनिया की पॉपुलैरिटी सिर्फ उनके पब्लिक सोशल मीडिया कंटेंट तक सीमित नहीं है। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि सोनिया पेड सब्सक्रिप्शन के जरिए अपने फॉलोअर्स को एक्सक्लूसिव कंटेंट भी उपलब्ध कराती हैं।

एक महीने में करती हैं 36 लाख रुपए से ज्यादा की कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस समय सोनिया खत्री के 9117 एक्सक्लूसिव सब्सक्राइबर्स हैं और हर सब्सक्राइबर कंटेंट एक्सेस करने के लिए वह 399 रुपए लेती हैं। इस हिसाब से अनुमान लगाया जाए तो उनकी मासिक कमाई 36 लाख 37 हजार 683 रुपए है। हालांकि ये आंकड़े सोशल मीडिया पर किए गए दावों और अनुमानों पर आधारित हैं। सोनिया की वास्तविक कमाई इससे अलग हो सकती है।

ग्लैमरस आउटफिट्स में नजर आती हैं सोनिया

सोनिया की सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी में उनके फैशन और ग्लैमरस लुक्स की भी अहम भूमिका है। वह अलग-अलग मौकों के हिसाब से तरह-तरह के आउटफिट्स में नजर आती हैं। कभी वह मिनी ड्रेस में दिखाई देती हैं तो कभी स्कर्ट और टॉप के कॉम्बिनेशन में अपना स्टाइल फ्लॉन्ट करती हैं। उनके लुक्स में फिटनेस के साथ फैशन का कॉम्बिनेशन साफ नजर आता है। यही वजह है कि उनके आउटफिट्स भी सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं।

जींस-टॉप में भी दिखा ग्लैमरस अंदाज

सोनिया खत्री सिर्फ पार्टी या ग्लैमरस आउटफिट्स में ही नहीं बल्कि कैजुअल कपड़ों में भी स्टाइलिश नजर आती हैं। एक लुक में वह व्हाइट क्रॉप टॉप और हाई-वेस्ट स्किनी जींस में दिखाई दी थीं। उन्होंने कमर को हाइलाइट करने के लिए ब्लैक बेल्ट का इस्तेमाल कियाथा। सिंपल जींस-टॉप कॉम्बिनेशन में भी उनका फिटनेस फोकस और फैशन सेंस साफ दिखाई देता है।

सोनिया का वेकेशन लुक भी रहा खास

-सोनिया खत्री के वेकेशन लुक्स भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं। एक तस्वीर में वह ब्रालेट टॉप के साथ मैचिंग सरोंग पहने नजर आई थीं। ब्रालेट की पतली स्ट्रैप और सरोंग के हाई-स्लिट डिजाइन ने उनके बीच लुक को ग्लैमरस बना दिया था।

-फिटनेस, फैशन और सोशल मीडिया कंटेंट का यही कॉम्बिनेशन सोनिया खत्री को इंटरनेट पर अलग पहचान दिलाता है। उनके वीडियो और तस्वीरों पर लगातार मिलने वाला रिस्पॉन्स बताता है कि वह सोशल मीडिया को सिर्फ लोकप्रियता हासिल करने के लिए नहीं बल्कि कमाई के एक बड़े माध्यम के तौर पर भी इस्तेमाल कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+