टीवी की 'पार्वती' के साथ हुई ऐसी हरकत, बोलीं- मर्दों को ज्यादा पैसे मिलते हैं, खोली इंडस्ट्री की पोल

Sonarika Bhadoria: टीवी के चर्चित माइथोलॉजिकल शो 'देवों के देव...महादेव' में माता पार्वती का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका कोई नया शो या फिल्म नहीं बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री को लेकर दिया गया बयान है। एक्ट्रेस ने तेलुगू और तमिल सिनेमा में फीस को लेकर होने वाले कथित भेदभाव पर अपनी बात रखी है।

सोनारिका भदौरिया के साथ हुई ऐसी हरकत
सोनारिका भदौरिया का कहना है कि साउथ इंडस्ट्री में पुरुष कलाकारों को महिला एक्ट्रेस के मुकाबले ज्यादा तवज्जो दी जाती है। सोनारिका ने ये भी बताया कि नए मेल एक्टर्स को भी अच्छी-खासी फीस मिल जाती है जबकि हिंदी टेलीविजन के अनुभवी कलाकारों को उतनी फीस नहीं मिलती। सोनारिका ने ये भी बताया कि जब उन्होंने शो में काम करने के लिए अच्छी सैलरी मांगी थी तो उन्हें प्रोजेक्ट से ही निकाल दिया गया था।

Sonarika Bhadoria

साउथ सिनेमा में फीस को लेकर क्या बोलीं सोनारिका भदौरिया?

-सोनारिका भदौरिया ने Hauterrfly के पॉडकास्ट 'मेल फेमिनिस्ट' में बातचीत के दौरान साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के अपने अनुभव शेयर किए। एक्ट्रेस के मुताबिक तेलुगू और तमिल सिनेमा में कलाकारों की फीस तय करने के मामले में अंतर देखने को मिलता है।

-सोनारिका ने बताया कि साउथ इंडस्ट्री में नए पुरुष कलाकारों को भी बड़ी रकम ऑफर की जाती है। इसकी एक वजह ये है कि दर्शक उन्हें हीरो के तौर पर देखते हैं और फिल्म की कमाई में उनकी भूमिका को अहम माना जाता है। दूसरी ओर हिंदी टीवी इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम कर चुके कलाकारों को भी इसके मुकाबले कम फीस मिलती है।

नए मेल एक्टर्स को भी मिलती है मोटी रकम

-सोनारिका भदौरिका की बातों से साफ है कि उनके अनुभव में साउथ इंडस्ट्री में पुरुष कलाकारों की स्टार वैल्यू को काफी अहमियत दी जाती है। खासकर नए मेल कलाकारों को मिलने वाली फीस इस अंतर को दिखाती है। वहीं टीवी कलाकारों के अनुभव और पॉपुलैरिटी के बावजूद उन्हें उतना आर्थिक फायदा नहीं मिल पाता।

-हालांकि सोनारिका ने अपने बयान में किसी खास फिल्म या कलाकार का नाम नहीं लिया। उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर फीस में अंतर की बात कही है। उनका ये बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब फिल्म इंडस्ट्री में महिला और पुरुष कलाकारों के पारिश्रमिक के अंतर पर अक्सर चर्चा होती रहती है।

'जादूगाडू' से शुरू हुआ था साउथ फिल्मों का सफर

-सोनारिका भदौरिया ने साल 2015 में तेलुगू फिल्म 'जादूगाडू' से साउथ सिनेमा में कदम रखा था। इसके बाद वह 'स्पीडुन्नोडु', 'ईडो रकं आडो रकं' और 'इंद्रजीत' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। उन्होंने हिंदी हॉरर फिल्म 'सांसें: द लास्ट ब्रीथ' में भी काम किया। साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'हिंदुत्व' में भी सोनारिका ने अहम भूमिका निभाई थी।

-इस तरह एक्ट्रेस ने टेलीविजन के साथ-साथ हिंदी और साउथ फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश की। अलग-अलग इंडस्ट्री में काम करने के अनुभव के कारण उनका ये बयान खास तौर पर चर्चा में है।

'देवों के देव...महादेव' से मिली घर-घर में पहचान

-सोनारिका भदौरिया ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2011 में टीवी शो 'तुम देना साथ मेरा' से की थी। हालांकि उन्हें असली लोकप्रियता लाइफ ओके के माइथोलॉजिकल शो 'देवों के देव...महादेव' में माता पार्वती का किरदार निभाकर मिली थी। शो में भगवान शिव और माता पार्वती की कहानी में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

-इसके बाद सोनारिका 'इश्क में मरजावां', 'पृथ्वी वल्लभ: इतिहास भी, रहस्य भी' और 'दास्तान-ए-मोहब्बत: सलीम अनारकली' जैसे टीवी शोज में दिखाई दी थीं। माता पार्वती के किरदार ने उन्हें टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शामिल कर दिया।

शादी और बेटी के साथ मदरहुड इन्जॉय कर रहीं सोनारिका

-सोनारिका भदौरिया इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाकर अपनी निजी जिंदगी पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने साल 2024 में बिजनेसमैन विकास पाराशर के साथ शादी की थी। इसके बाद साल 2025 में वह एक बेटी की मां बनीं। फिलहाल एक्ट्रेस मदरहुड का मजा ले रही हैं।

-भले ही सोनारिका भदौरिया लंबे समय से स्क्रीन पर नजर नहीं आई हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। वह अक्सर पति और बेटी के साथ अपनी तस्वीरें और रोजमर्रा की जिंदगी की झलकियां शेयर करती हैं। उनके फैंस भी इन पोस्ट पर खूब प्यार लुटाते हैं।

फीस में अंतर पर बयान के बाद चर्चा में आईं एक्ट्रेस

सोनारिका भदौरिया का साउथ फिल्म इंडस्ट्री को लेकर दिया गया बयान एक बार फिर कलाकारों की फीस और महिला-पुरुष के बीच सैलरी के अंतर पर बहस को सामने ले आया है। अलग-अलग भाषाओं और माध्यमों में काम कर चुकी एक्ट्रेस ने अपने अनुभव के आधार पर ये मुद्दा उठाया है। अब देखना होगा कि उनके इस बयान पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दूसरे कलाकार क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+