सोनम कपूर ने डिलीवरी के बाद ऐसे कम किया अपना वजन, खोला अपनी फिटनेस का राज, आप भी करें फॉलो
Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने साल 2022 में बेटे वायु को जन्म दिया था। उसके बाद से वह अपने बेटे की परवरिश में जुटी हुई हैं। फिलहाल सोनम कपूर ने अपने काम से ब्रेक ले रखा है और वह अपना पूरा टाइम अपने बेटे और खुद की फिटनेस को दे रही हैं।
सोनम कपूर ने कम किया वजन
आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी के दौरान और मां बनने के बाद सोनम कपूर का वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था। अब करीब डेढ़ साल के बाद उन्होंने अपने पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट को कंट्रोल कर लिया है। कहा जा रहा है कि सोनम कपूर ने अपना वजन घटाने के लिए खूब मेहनत की है और अपनी इस जर्नी के बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों को इस बारे में बताया है।

साल 2022 में सोनम कपूर बनी थीं मां
जानकारी के अनुसार सोनम कपूर इन दिनों फिल्मों से दूर रहकर अपने बेटे वायु की परवरिश में बिजी चल रही हैं। अगस्त 2022 में सोनम कपूर बेटे वायु की मां बनी थीं। उसके बाद से ही सोनम कपूर खुद पर मेहनत करने में भी जुट गई थीं। काफी सारा पसीना बहाने के बाद अब सोनम कपूर ने अपने बढ़े हुए वजन पर काबू पा लिया है।
इंस्टा स्टोरी पर दिखाया अपना नया फिगर
सोनम कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने वर्कआउट मोमेंट की झलकियां शेयर की हैं, जिसमें वह जिम वेयर में दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो क्लिप में सोनम कपूर अपने कैमरे से खुद को शूट करती नजर आ रही हैं। इसी के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है- मैंने अपना 20 किलो वजन घटा लिया है। इतना ही नहीं उन्होंने इस पोस्ट में अपना टारगेट भी बताया है। सोनम ने लिखा है- अभी और मेहनत करनी है और 6 किलो वजन और घटाना है।
16 महीने की हेल्दी डाइट और वर्कआउट
इससे पहले एक पोस्ट में सोनम कपूर ने लोगों को बताया था कि किस तरह उन्होंने 16 महीने तक हेल्दी डाइट के साथ-साथ अपने वर्कआउट का भी ध्यान रखा था। अब जाकर पहले की तरह उनकी बॉडी शेप में आ गई है। हालांकि उन्होंने बताया था कि इसके लिए कभी उन्होंने किसी क्रैश डाइट या क्रेजी वर्कआउट का सहारा नहीं लिया है। अब वह खुद को कंट्रोल करना सीख गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications