मेकअप करवाते समय सोनम कपूर ने बेटे को कराया ब्रेस्टफीडिंग, वीडियो देख पति आनंद आहूजा ने कह दी ऐसी बात
Sonam Kapoor Breast Feeding Video: सोनम कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटे वायु को ब्रेस्टफीडिंग कराती नजर आ रही हैं।
Sonam

मेकअप के दौरान बेटे को कराया ब्रेस्टफीड
आपको बता दें कि हाल ही में सोनम कपूर ने करवाचौथ के मौके पर अपनी कुछ सुंदर फोटोज शेयर की थीं जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सोनम कपूर करवाचौथ से पहले मेकअप कराती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह अपने बेटे वायु को ब्रेस्टफीडिंग भी करा रही थीं। सोनम कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
सोनम कपूर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा है- अपनी टीम के साथ रील लाइफ में वापसी करना और लोगों से मिलना काफी अच्छा लग रहा है...अपने होम ग्राउंड पर वापस आने पर अच्छा लग रहा है...लव यू मुंबई। वहीं पति आनंद आहूजा ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- तुम इसी के लिए बनी हो। एक अच्छी मां सोनम।

सोनम ने नहीं रखा था करवा चौथ का व्रत
वहीं करवा चौथ के दिन सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था- मेरे पति आनंद आहूजा करवा चौथ के व्रत के फैन नहीं हैं। इसी कारण मैंने ये व्रत नहीं रखा, लेकिन हम दोनों का विश्वास है कि कोई भी त्योहार और ट्रेडिशन हो वो फैमिली और दोस्तों को एक करने में महत्वपूर्ण रोल प्ले करता है। मुझे बहुत अच्छा लगता है कि मेरी मां बहुत प्यार के साथ इस व्रत को निभाती हैं और मैं भी इस परंपरा का हिस्सा बन रही हूं। सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं।'

20 अगस्त को हुआ था बेटे वायु का जन्म
सोनम कपूर का ये वीडियो लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर सोनम के पति आनंद अहूजा ने भी कमेंट किया है। जानकारी के अनुसार सोनम कपूर ने गत 20 अगस्त को अपने बेटे वायु कपूर आहूजा को जन्म दिया था। बच्चे के नामकरण समारोह के बाद सोनम ने उसकी तस्वीर अपलोड की थी। इस दौरान मां सोनम कपूर, पिता आनंद आहूजा और बेटा वायु, तीनों पीले रंग की ड्रेस में बेहद प्यारे लग रहे थे।

इस फिल्म से करेंगी वापसी
एक्ट्रेस सोनम कपूर को आखिरी बार साल 2019 में फिल्म 'द जोया फैक्टर' में देखा गया था। अब इतने लंबे समय बाद सोनम कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। सोनम कपूर जल्द ही फिल्म 'ब्लाइंड' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे भी नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications