Sonam Kapoor की हुई गोद भराई, देखिए पार्टी की ये अनदेखी तस्वीरें

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने लंदन में अपने बेबी अपने बेबी शावर की पार्टी में खूब मस्ती की। उनके बेबी शावर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही हैं।

मुंबई, 16 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आए दिन अपने बेबी बंप के साथ फ्लॉन्ट करती हुई नजर आती हैं। जिसकी तस्वीरें वह अक्सर अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस के बेबी शावर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें सोनंम कपूर का जबरदस्त ग्लो देखने को मिला। सोनम की इस पार्टी में उनके कईं करीबी दोस्त भी शामिल हुए।

सोनम कपूर की हुई गोद भराई

सोनम कपूर की हुई गोद भराई

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को काफी एन्जॉय कर रही हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जो कि, सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। फिलहाल एक्ट्रेस इन दिनों लंदन में हैं। जहां उन्होंने बुधवार को अपने बेबी शावर की पार्टी रखी। इस पार्टी में सोनम कपूर के करीबी दोस्त भी शामिल हुए थे। सोनम कपूर के बेबी शावर की पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें उनका जबरदस्त ग्लो देखने को मिला।

सोनम कपूर के इस खास दोस्त ने मचाया धमाल

बता दें कि, सोनम कपूर के बेबी शॉवर में ग्रैंड पार्टी रखी गई। जिसे अटैंड करने के लिए उनके कुछ खास दोस्तों में सिंगर लियोन कल्याण भी पहुंचे। इस दौरान लियोन कल्याण ने पार्टी में चार चांद लगा दिए। लियोन ने पार्टी में खूब मस्ती की और जमकर डांस भी किया। जिसकी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की। साथ ही उन्होंने एक तस्वीर सोनम कपूर के साथ भी शेयर की जिसमें सोनंम कपूर पिंक कलर की ड्रेस में नजर आईं। इस लुक में सोनम कपूर बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

सोनम कपूर का जबरदस्त लुक

सोनम कपूर का जबरदस्त लुक

सोनम कपूर अपनी इस पिंक ड्रेस में काफी ग्लो कर रही हैं। उनके चेहरे की खुशी बता रही है कि वह अपने आने वाले बेबी के लिए कितनी ज्यादा एक्साइटेड हैं। सोनम पिंक रंग के लॉन्ग गाउन और गोल्डन इयरिंग्स में सोनम बहुत ही प्यारी लग रही हैं। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने बाल खोले हैं साथ ही लाइट मेकअप किया हुआ है। अपने इस लुक में सोनम कपूर काफी खूबसूरत लग रही हैं।

बहन रिया ने शेयर की इनसाइड तस्वीरें

बहन रिया ने शेयर की इनसाइड तस्वीरें

सोनम कपूर की इस पार्टी में उनकी बहन रिया भी मौजूद थी जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि, पार्टी में काफी अच्छा अरेंजमेंट किया गया था। वहीं सोनम कपूर की बात करें तो उन्होंने अपनी बेबी शॉवर की पार्टी को खूब एन्जॉय किया। सोनम कपूर की बेबी शावर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। सोनम कपूर का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस लगातार कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+