सामने आई सोनम कपूर के शहजादे की पहली झलक, नहीं थमे मासी रिया कपूर के आंसू

मौसी रिया कपूर ने सोनम और आनंद के शहजादे की पहली झलक फैंस को दिखाई है।

मुंबई, 22 अगस्त: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर मां बन चुकी हैं और एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। अगस्त 20 को सोनम के घर किलकारियां गूंजी। साथ ही कपल ने ये खुशखबरी फैंस के साथ साझा की। सोनम और आनंद ने अपने शहजादे का स्वागत करते हुए एक थैंक्यू नोट भी लिखा। हालांकि, बच्चे की तस्वीर कपल ने शेयर नहीं की। इस बीच मौसी रिया कपूर ने सोनम और आनंद के शहजादे की पहली झलक फैंस को दिखाई है। सोनम के बच्चे की पहली झलक देखकर खुद रिया भी अपने आंसू नहीं रोक पाईं और रो पड़ीं।

20 अगस्त को घर आया नन्हा मेहमान

20 अगस्त को घर आया नन्हा मेहमान

बताते चलें कि 20 अगस्त को सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर किलकारियां गूंजी। एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। अभिनेता रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस के साथ ये खबर साझा की।

झलक पाने को बेताब हुए फैंस

झलक पाने को बेताब हुए फैंस

सोशल मीडिया पर फैंस को सोनम कपूर के मां बनने की खबर तो मिली, पर एक्ट्रेस के शहजादे की एक झलक देखने के लिए फैंस बेताब हो उठे। अब सोनम के प्यारे शहजादे की झलक मौसी रिया ने फैंस के साथ शेयर की है।

मासी रिया ने दिखाई शहजादे की झलक

मासी रिया ने दिखाई शहजादे की झलक

रिया कपूर ने तस्वीरें शेयर कर फैंस को भावुक कर दिया। फोटो देखकर साफ पता चलता है कि परिवार के लिए ये पल कितना स्पेशल रहा होगा।

तस्वीर शेयर कर दिया कैप्शन

तस्वीर शेयर कर दिया कैप्शन

नन्हें शहजादे की फोटो शेयर कर रिया ने लिखा, रेहा मासी ठीक नहीं हैं। क्यूटनेस हद से ज्यादा है। ये पल बेहद खास है। सोनम को टैग कर उन्होंने लिखा कि आई लव यू। आनंद को उन्होंने मोस्ट लविंग डैड कहा। सुनीत कपूर को भी उन्होंने अपनी पोस्ट में टैग किया।

2018 में हुई थी शादी

2018 में हुई थी शादी

बताते चलें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी 8 मई साल 2018 में हुई थी। दोनों साथ में फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। इसके साथ ही सोनम ने वोग मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि आनंद के साथ पेरेंट बनने को लेकर उनकी क्या खास प्लानिंग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+