'जब औरत सुंदर और अकेली हो तो...' पति की मौत के बाद सोनाली ने कुछ ऐसे बयां किया था अपना दर्द

सोनाली फोगाट का एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया कि पति के जाने के बाद किस तरह लोगों ने उनका फायदा उठाना चाहा। सोनाली ने बताया कि जब औरत सुंदर हो और अकेली हो तो ये दुनिया उसे जीने नहीं देती।

मुंबई, 23 अगस्त: बिग बॉस से मशहूर हुईं और भाजपा का जाना-माना नाम रहीं सोनाली फोगाज ने आज हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। सोनाली ने अपने पीछे बेटी को छोड़ दिया है। अभी कुछ ही समय पहले सोनाली के पति की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पति के जाने के बाद सोनाली मानसिक तौर पर बुरी तरह से टूट चुकी थीं। एक इंटरव्यू में खुद सोनाली ने बताया कि था पति के जाने के बाद किस तरह लोगों ने उनका फायदा उठाना चाहा। इतना ही नहीं, इस थ्रोबैक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने पति के जाने के बाद कई राज पर से पर्दा उठाया था।

Recommended Video

    Sonali Phogat Passes Away | Love Life of Social Media Star | वनइंडिया हिंदी | *News
    पति की मौत के बाद लगा सदमा

    पति की मौत के बाद लगा सदमा

    कुछ समय पहले ही सोनाली के पति की मौत हुई थी, जिसका सदमा बर्दाश्त करना उनके लिए काफी मुश्किल था। ये बातें खुद सोनाली ने बयां की थी। उनके मुताबिक पति की मौत के बाद वे मानसिक रूप से काफी कमजोर होने लगी थीं।

    'साधारण परिवार से आती हूं'

    'साधारण परिवार से आती हूं'

    साल 2020 में सोनाली फोगाट ने हिंदुस्तान टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपने स्ट्रगल को लेकर बात की थी। सोनाली ने बताया कि वे एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वे किसान परिवार से आती हैं। क्लास 10वीं तक सरकारी स्कूल में पढ़ाई की और उसके बाद सीधे शादी हो गई थी।

    'खुद को साबित करने की खाई कसम'

    'खुद को साबित करने की खाई कसम'

    सोनाली बताती हैं कि उसके बाद उन्होंने तय किया कि खुद को साबित करने के लिए कुछ बड़ा करना है। हरियाणा में सिर्फ मर्द ही घर से बाहर जाते हैं। यही हाल हमारे परिवार का भी था। मेरे ससुराल वालों ने पढ़ाई की इजाजत तो दी, लेकिन कमाने की नहीं।

    पति से खूब मिला सपोर्ट

    पति से खूब मिला सपोर्ट

    इसके बाद मैंने अपने पति को किसी तरह मनाया और एक्टिंग लाइन में मुझे मौका मिला। लेकिन वहां मेरी मदद करने वाला कोई नहीं था। मुझे सब अकेले ही करना था। इसके बाद मैं राजनीति से जुड़ी। इस दौरान मेरे पति ने मुझे काफी सपोर्ट किया।

    'अकेली और सुंदर औरत...'

    'अकेली और सुंदर औरत...'

    लेकिन पति की मौत के बाद मैंने औरत को लेकर लोगों की मानसिकता को समझा। जब कोई औरत अकेली और अच्छी दिखने वाली होती है तो लोग उसे जीने नहीं देते। लोग आपका फायदा उठाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। मैंने बहुत मुश्किल वक्त देखा है, जिसने मुझे मजबूत बनाया है।

    रहस्यमयी तरीके से हुई थी पति की मौत

    रहस्यमयी तरीके से हुई थी पति की मौत

    बताते चलें कि सोनाली ने अपने अभिनय की शुरुआत साल 2016 में एक शो एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा से की थी। इसके बाद वे कई हरियाणवी और पंजाबी फिल्मों में दिखाई दीं। साल 2016 में सोनाली के पति की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनका शव फार्महाउस के पास खेत में मिला था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+