सोनाली बेंद्रे को सेट पर मारना चाहती थीं सरोज खान, एक्ट्रेस की रातों की उड़ी नींद, किया बड़ा खुलासा
Sonali Bendre: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भले ही अब फिल्मों से दूर हैं लेकिन एक वक्त जब उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होती थी। अब सोनाली एक डांस रियलिटी शो को जज कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने करियर से जुड़ा एक किस्सा साझा किया।
सोनाली बेंद्रे की एक्टिंग तो दमदार है ही लेकिन उन्हें बेहतरीन डांसर के रूप में भी जाना जाता है। लेकिन जब वह इंडस्ट्री में नई-नई आई थीं तो ट्रेंड डांसर नहीं थीं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान कोरियोग्राफर सरोज खान से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया।

मिड डे को एक इंटरव्यू में सोनाली बेंद्रे ने बताया कि कैसे उन्हें निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म 'बॉम्बे' का बेस्ट सॉन्ग 'हम्मा हम्मा' मिला था। एक्ट्रेस ने भी खुलासा किया कि उस वक्त उन्हें बिल्कुल भी डांस नहीं आता था और इस वजह से उन्हें काफी चिंता होने लगी थी। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'मैंने कभी थिएटर नहीं किया। तो गानों की शूटिंग मेंरे लिए बुरे सपने की तरह होती थी। मैं कई रातें सोई नहीं हुई हूं।'
सोनाली बेंद्रे ने आगे किस्सा साझा करते हुए कहा कि, 'मैंने इंग्लिश बाबू देसी मेम किया, जहां सरोज खान मुझे मारने के लिए तैयार थीं क्योंकि मैं डांस नहीं कर पा रही थी। वह हमेशा मुझसे गुस्सा रहती थीं। मैं एक बार डांसर का किरदार प्ले कर रही थी। मैं स्ट्रगल कर रही थी और हर घंटे में काम नहीं कर पा रही थी, मैं कोशिश कर रही थी कि कैसे डांस करना है और अहमद, जो सरोज जी के असिस्टेंट थे वह मुझे अक्सर चॉकलेट और आइसक्रीम की रिश्वत दिया करते थे।'
हालांकि जल्द ही सोनाली बेंद्रे ने कोशिश की और वह डांस करना सीख गई। बता दें कि, एक्ट्रेस ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं जिसमें 'हम साथ-साथ हैं' और 'सरफरोश' जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो, आखिरी बार एक्ट्रेस सीरीज 'द ब्रोकन न्यूज' के सीजन 2 में देखा गया था। जिसमें उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा एक्ट्रेस डांस रिएलिटी शोज को भी जज करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications