'दिक्कत यह है कि...' सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पहले वायरल हुआ भाई का क्रिप्टिक पोस्ट, क्या अब भी हैं नाराज?

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को कुछ ही दिन बचे हैं। 23 जून को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन जिस तरह से एक्ट्रेस के परिवार वालों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं उसे देख ऐसा लग रहा है कि वह इस शादी से काफी नाराज हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरें सामने आने के बाद एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है। आजकल के बच्चे पूछते नहीं है बल्कि इन्फॉर्म करते हैं। एक्टर के इस बयान से लोगों ने कयास लगाए कि सोनाक्षी के शादी के फैसले से उनके पिता काफी नाराज हैं।

Sonakshi Sinha

वहीं दूसरी तरफ जब सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा से शादी के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने साफ कहा था कि वह इस बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं। हालांकि सोनाक्षी की शादी उनके परिवार वालों के लिए एक लम्हा है और वह जरूर शामिल होंगे। लेकिन इस बीच एक्ट्रेस के भाई लव सिन्हा के क्रिप्टिक पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींच लिया।

सोनाक्षी सिन्हा के भाई ने एक पोस्ट शेयर किया जिसके बाद से कई सवाल खड़े हो गए हैं। लव सिन्हा ने अपनी बाकू वेकेशन की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'समय के साथ समस्या यह है कि हमारे पास यह कभी भी पर्याप्त नहीं होता।' अब शादी के बीच उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस को लग रहा है कि लव सोनाक्षी की शादी से अब भी खुश नहीं हैं।

वहीं सोनाक्षी सिन्हा के मामा पहलाज निहलानी ने जूम को दिए इंटरव्यू में कहा कि, सोनाक्षी ने शादी के बारे में किसी को भी कुछ नहीं बताया था। लेकिन उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ज्यादा समय तक अपनी बेटी से नाराज नहीं रह सकते। उनकी शादी शत्रुघ्न के लिए अनमोल पल है और वह उन्हें आशीर्वाद देने जरूर पहुंचेंगे। खैर अब फैंस को इंतजार है जब सोनाक्षी दुल्हन के रूप में नजर आएंगी। हालांकि कपल की तरफ से अब तक शादी की खबरों की पुष्टि नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+