Sonakshi Sinha Troll: करवा चौथ पर मुस्लिम पति संग मस्जिद पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा, बौखलाए लोग, फिर जो हुआ
Sonakshi Sinha Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल करवा चौथ के मौके पर सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल के साथ अबू धाबी की मशहूर शेख जायद ग्रैंड मस्जिद से तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
सोनाक्षी सिन्हा को लोगों ने सुनाई खरी-खोटी
इन तस्वीरों को शेयर करने के बाद से ही लोग सोनाक्षी सिन्हा को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल की फोटोज और वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने मस्जिद से शेयर कीं खास तस्वीरें
-करवा चौथ के दिन सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5 खूबसूरत फोटोज और एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वह अपने पति जहीर इकबाल के साथ मस्जिद में नजर आ रही हैं।
-तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा ने ग्रीन कलर का दुपट्टा सिर पर ओढ़ रखा है और वह जहीर इकबाल का हाथ थामे अबू धाबी की गलियों में सुकून भरे पलों का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं।
-इन तस्वीरों के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन में लिखा है- अबू धाबी में मिला थोड़ा सा सुकून। हालांकि सोशल मीडिया पर ये पोस्ट लोगों को खास पसंद नहीं आया है और कई यूजर्स ने सोनाक्षी सिन्हा को करवा चौथ के दिन मस्जिद जाने पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
'करवा चौथ कर रही हो या हज पर गई हो?'
-सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फोटोज वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- करवा चौथ कर रही हो या हज पर गई हो? वहीं एक दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा है- दीपिका पादुकोण ने कम किया था जो अब तुम पहुंच गई हो।
-एक शख्स ने एक्ट्रेस का मजाक उड़ाते हुए लिखा है- सुकून के लिए कभी अपने पति को राम मंदिर भी लेकर जाओ। एक यूजर ने लिखा है- पहले रणवीर-दीपिका और अब ये दोनों, अबू धाबी सरकार इन सबको कितना पैसा दे रही है?
-इन तमाम टिप्पणियों के बावजूद सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल ने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है और ट्रोल्स को नजरअंदाज कर दिया है।
करवा चौथ पर सोनाक्षी सिन्हा की सेल्फी
-आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सोनाक्षी सिन्हा को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा हो। जब उन्होंने एक्टर जहीर इकबाल से शादी की थी, तब भी कई लोगों ने उनके फैसले पर सवाल उठाए थे। हालांकि, कपल ने हमेशा नकारात्मक टिप्पणियों को इग्नोर किया और अपनी जिंदगी को खुलकर जिया है।
-करवा चौथ के दिन मस्जिद की फोटोज के साथ-साथ सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर करवा चौथ सेलिब्रेशन की एक सेल्फी भी शेयर की थी जिसमें वह बेहद खुश नजर आ रही थीं।
सोनाक्षी सिन्हा ने ट्रोर्ल्स के किया इग्नोर
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ क्यूट और फनी मोमेंट्स शेयर करते रहते हैं। दोनों की बॉन्डिंग और सहजता उनके फैंस को खूब पसंद आती है। भले ही करवा चौथ की तस्वीरों को लेकर विवाद बढ़ गया हो, लेकिन ये कपल अपनी सकारात्मक सोच और रिलेशनशिप गोल्स के लिए आज भी चर्चा में बना हुआ है।
-
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications