'मैं सूर्पनखा हूं, मैंने अपने पिता की नाक कटवा दी थी', सोनाक्षी सिन्हा ने क्यों कही थी ऐसी बात?

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। गत 23 जून 2024 को सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर ली है। आपको बता दें कि सोनाक्षी पिछले 7 साल से जहीर को डट कर रही थीं। सिर्फ इतना ही नहीं पिछले एक साल से दोनों लिव इन में भी रह रहे थे।

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी
शादी के बाद से लोग सोनाक्षी सिन्हा, उनके मुस्लिम पति जहीर इकबाल और एक्ट्रेस के परिवार को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें वह बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान के साथ खुलकर बात करती नजर आ रही हैं।

Sonakshi Sinha

सोनाक्षी के घर का नाम 'रामायण' है
आपको बता दें कि इस पुराने इंटरव्यू में फराह खान सोनाक्षी सिन्हा से बात करते हुए लोगों को बताती हैं कि एक्ट्रेस के घर का नाम 'रामायण' है। पिता का नाम शत्रुघ्न सिन्हा है। वहीं इसके बाद सोनाक्षी खुद बताती हैं कि उनके पापा के तीन भाइयों के नाम, राम, लखन और भरत है।

'मैंने अपने पापा की नाक कटवाई है'
वहीं सोनाक्षी सिन्हा के दोनों भाइयों के नाम लव-कुश है। इसके बाद अचानक ही फराह खान मजाक में सोनाक्षी से कहती हैं- तो फिर तुम्हारा नाम सूर्पनखा क्यों नहीं रखा गया। वहीं सोनाक्षी सिन्हा ये नाम सुनते ही हंसने लगती हैं और कहती हैं- ये आपने सही कहा। मेरा नाम सूर्पनखा हो सकता था क्योंकि मैंने कई बार अपने पापा की नाक कटवाई है। हाल ही में मैंने पापा की नाक कटवाने जैसा काम किया था।

मुस्लिम बॉयफ्रेंड से सोनाक्षी सिन्हा ने की है शादी
जानकारी के अनुसार हिंदू धर्म से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की है। कपल की शादी की खबरें जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, लोगों ने कई तरह की बातें करना शुरू कर दिया था। ऐसे में अपने मु्स्लिम पति को ट्रोल होने से बचाने के लिए सोनाक्षी सिन्हा को कमेंट सेक्शन बंद करने का बड़ा फैसला लेना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+