शादी से पहले सोनाक्षी सिन्हा ने सास-ससुर से की मुलाकात, फादर्स डे पर जहीर इकबाल की फैमिली के साथ ऐसे की मस्ती
Sonakshi Sinha: बॉलीवुड सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी शादी की खबरों को लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस कपल की शादी ने पिछेल कुछ समय से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। कहा जा रहा है कि ये दोनों आगामी 23 जून 2024 को अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी करने वाले हैं।
फादर्स डे पर सुसराल पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा
आपको बता दें कि गत 16 जून 2024 को देशभर में फादर्स डे का जश्न मनाया गया। वहीं इस मौके पर, सोनाक्षी सिन्हा अपने होने वाले पति जहीर इकबाल के घर पहुंची थीं। फन्होंने जहीर के परिवार वालों के साथ काफी अच्छा वक्त बिताया। सोनाक्षी की एक फोटो सोशल मीडिया पर पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वह जहीर की फैमिली के साथ खड़ी नजर आ रही हैं।

सास-ससुर और ननद के साथ के साथ जमकर की मस्ती
वायरल ही रही इस तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा अपने होने वाले सास-ससुर और ननद के साथ नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि गत 16 जून 2024 को, जहीर इकबाल की बहन सनम रत्नसी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पापा के साथ एक मोनोक्रोमैटिक तस्वीर पोस्ट की और उन्हें फादर्स डे की शुभकामनाएं दी हैं।
ससुराल वालों के साथ सोनाक्षी सिन्हा का फोटो वायरल
वहीं दूसरी फोटो में दुल्हन बनने वाली सोनाक्षी सिन्हा को जहीर इकबाल के पैरेंट्स और उनकी बहन सनम के साथ देखा जा सकता है। फोटो में, सोनाक्षी सिन्हा सूट पहने नजर आ रही हैं, जबकि जहीर ट्रैक पैंट और सफेद टी-शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। पूरा इकबाल परिवार जल्द ही होने वाली दुल्हन के साथ पोज देते हुए कैमरे के सामने मुस्कुराता हुआ नजर आ रहा है।
जहीर इकबाल की बहन सनम रत्नसी
ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर होने के कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। जानकारी के अनुसार जहीर इकबाल की बहन सनम रत्नसी एक सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट हैं। उन्होंने संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' में ज्यादातर स्टार्स को स्टाइल किया है।
सोनाक्षी और जहीर की शादी का इनविटेशन
अभी कुछ दिन पहले ही इंटरनेट पर सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का इनविटेशन कार्ड सामने आया था। वायरल इनविटेशन कार्ड से पता चला था कि उनकी शादी का समारोह मुंबई में शिल्पा शेट्टी के रेस्तरां, बास्टियन में होगा। शाम के लिए ड्रेस कोड 'फॉर्मल' होने का सुझाव दिया गया है और निमंत्रण में मेहमानों को लाल रंग न पहनने की चेतावनी भी दी गई है।
सलमान खान को भी दिया गया है इनविटेशन
न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लवबर्ड्स के इस खास दिन पर आयुष शर्मा, हुमा कुरेशी और वरुण शर्मा जैसे लोगों के मौजूद रहने की बात सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि संजय लीला भंसाली, फरदीन खान, ताहा शाह बदुशा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल मेहता को भी शादी के कार्ड भेजे गए हैं। वहीं कहा जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान को भी निमंत्रण दिया है। हालांकि सलमना खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। ऐसे में ये कहना मुश्किल होगा कि वह इस शादी में शामिल हो पाते हैं या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications