एक फिल्म के लिए करोड़ों चार्ज करती हैं Sonakshi Sinha, अभिनेत्री के पास है सबसे महंगी कारें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री में अमीर एक्टर्स में गिना जाता है। वहीं सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस के मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज यानी 2 जून को अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने सलमान खान की फिल्म दबंग से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की। एक्ट्रेस ने अपने करियर में अब तक कई फिल्में दी लेकिन कोई फिल्म उन्हें अब तक खास सफलता नहीं दे पाई। हालांकि इससे एक्ट्रेस के स्टारडम में कोई खास असर नहीं पड़ा।

सोनाक्षी सिन्हा की कुल संपत्ति
हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा को फिल्म दहाड़ में देखा गया। जो कि, ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनको लगभग 13 साल बाद एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने का मौका मिला। दहाड़ एक्ट्रेस का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार है। आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस कुल कितनी संपत्ति की मालकिन हैं।

एक फिल्म के लिए चार्ज करती हैं करोड़ों
सोनाक्षी सिन्हा का नाम वैसे तो महंगी एक्ट्रेसेस में गिना जाता है। वह एक फिल्म को करने में मोटी रकम वसूलती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस की कमाई कई बड़े ब्रांड्स को प्रमोट करके भी अच्छी खासी हो जाती है। वहीं नेटवर्थ की बात करें तो, सोनाक्षी सिन्हा की कुल संपत्ति 80 करोड़ से भी ज्यादा की है।

मुंबई में हैं आलीशान घर
इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा के मुंबई में आलीशान घर हैं। जिसमें एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ रहती हैं। एक घर उन्होंने साल 2013 में खरीदा था। जिसकी कीमत 11.3 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा हाल ही में एक नया आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। सोनाक्षी सिन्हा के इस घर की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।

सोनाक्षी सिन्हा का कार कलेक्शन
वहीं सोनाक्षी सिन्हा के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं। एक्ट्रेस के कार कलेक्शन में 1.42 करोड़ की मर्सिडीज बेंज एस क्लास 350डी), 75 लाख की बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज और 3.30 करोड़ की कीमत की बीएमडब्ल्यू आई8 जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+